विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2017

चोर ने ड्राइवर से कहा- भाईसाहब ! पीछे कुछ गिर गया है और आगे से बीजेपी महिला विधायक का उठा ले गया ब्रीफकेस

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टांडा की विधायक संजू देवी यहां खरीदारी के लिये आई थीं और उनकी कार लाल किले के पास खड़ी थी.

चोर ने ड्राइवर से कहा- भाईसाहब ! पीछे कुछ गिर गया है और आगे से बीजेपी महिला विधायक का उठा ले गया ब्रीफकेस
प्रतीकात्मक फोटो
  • टांडा की विधायक संजू देवी के साथ हुई घटना
  • ब्रीफकेस में विधानसभा पास, आधारकार्ड, और दस्तावेज
  • पुलिस में मामला दर्ज, पड़ताल शुरू
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की एक विधायक का ब्रीफकेस चांदनी चौक में उनकी कार से चोरी कर लिए जाने की घटना सामने आई है. दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टांडा की विधायक संजू देवी यहां खरीदारी के लिये आई थीं और उनकी कार लाल किले के पास खड़ी थी, तभी एक शख्स ने कार की खिड़की पर दस्तक देकर कार चालक से कहा कि उसमें से कुछ गिर गया है.

पढ़ें : समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे रविदास मेहरोत्रा की गाड़ी से मिले 30 लाख के पुराने नोट

चालक जब 10 रूपये का नोट नीचे से उठा रहा था तभी भाजपा विधायक का ब्रीफकेस कार से निकाल लिया गया. पुलिस ने बताया कि ब्रीफकेस में विधानसभा पास, आधारकार्ड , नकदी और दूसरे दस्तावेज थे. इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.

 वीडियो :  शिक्षामित्रों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

इनपुट : भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com