उत्तर प्रदेश बीजेपी अनुसूचित मोर्चा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी इस लिस्ट में संगठन के कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने नई टीम का ऐलान किया है. नई कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया और सोशल मीडिया समेत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं.
बीजेपी अनुसूचित मोर्चा की नई टीम में अनुप वाल्मीकि समेत 12 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं पुष्पेंद्र पासी को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा आलोक कुमार और कमलेश जाटव को भी प्रदेश महामंत्री बनाया गया है.
प्रदेश कार्यकारिणी में 12 प्रदेश मंत्रियों को शामिल किया गया
नई कार्यकारिणी में नयन दोहरे समेत कई नेताओं को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. प्रदेश कार्यकारिणी में कुल 12 प्रदेश मंत्रियों को शामिल किया गया है. संगठन ने वित्तीय और प्रशासनिक जिम्मेदारियों के लिए भी नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है.
धीरज प्रधान वाल्मीकि को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राहुल सोनकर और रोहित चौधरी को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है. राजकिशोर छारी को प्रदेश कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है. वहीं परमानंद भारती और अमन कुमार वाल्मीकि को सह-कार्यालय मंत्री बनाया गया है.
संगठन की मीडिया और डिजिटल गतिविधियों को मजबूत करने के लिए भी अहम नियुक्तियां की गई हैं. शुभम सोनकर को प्रदेश मीडिया संयोजक बनाया गया है. जितेंद्र सोनकर और राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव को मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है.
डॉ. विनोद कनौजिया को भी जिम्मेदारी
सोशल मीडिया विभाग में अपराजिता सिंह को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है. वहीं अनुज नाग और सूरज सोनकर को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है. इसके अलावा डॉ. विनोद कनौजिया को प्रदेश शोध विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है. संगठन ने क्षेत्रीय स्तर पर भी बदलाव करते हुए छह नेताओं को क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है.
बीजेपी अनुसूचित मोर्चा की नई टीम के ऐलान को संगठनात्मक गतिविधियों को और गति देने की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है. नई कार्यकारिणी के जरिए प्रदेश भर में संगठन को मजबूत करने और विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर काम किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: SC की खिंचाई के बाद पुलिस के बचाव में उतरे योगी; बोले- बिना सुरक्षा भीगी बिल्ली बनते देर नहीं लगती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं