विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2020

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बिगड़े बोल- देवबंद ‘आतंकवाद की गंगोत्री’, यहां से निकलते हैं हाफिज सईद जैसे आतंकी

गिरिराज सिंह ने देवबंद में यह बात तब कही जब उनसे संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के बारे में सवाल किया गया. उन्होंने कहा, ‘मैंने एक बार कहा था कि देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है.’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बिगड़े बोल- देवबंद ‘आतंकवाद की गंगोत्री’, यहां से निकलते हैं हाफिज सईद जैसे आतंकी
सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (फाइल फोटो)
  • CAA विरोध प्रदर्शनों पर पूछे गए सवाल के जवाब में दिया बयान
  • कहा, ‘मैंने एक बार कहा था कि देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है.’
  • सहारनपुर के सांसद ने सिंह के बयान पर दी कड़ी प्रतिक्रिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सहारनपुर:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा कि देवबंद (Deoband) ‘आतंकवाद की गंगोत्री' है जहां से मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद (Hafiz Saeed) जैसे लोग निकलते हैं. उनके इस बयान से विवाद खड़ा हो गया है. मंत्री ने देवबंद में यह बात तब कही जब उनसे संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के बारे में सवाल किया गया. उन्होंने कहा, ‘मैंने एक बार कहा था कि देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है.' मंत्री ने कहा कि ‘हाफिज सईद जैसे सभी बड़े आतंकवादी' वहीं (देवबंद) से निकलते हैं. केंद्रीय मंत्री CAA के समर्थन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने सहारनपुर आए थे.

मंत्री ने CAA विरोधी आंदोलन को देश विरोधी आंदोलन करार दिया. उन्होंने दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्र शरजील इमाम की ‘भारत विरोधी' टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कहा, ‘यह भारत के खिलाफ है. यह खिलाफत आंदोलन की तरह है.' केंद्रीय मंत्री के बयान पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि गिरिराज सिंह ‘घृणा में इस हद तक अंधे हो चुके हैं.' कि उन्होंने पवित्र शब्द ‘गंगोत्री' का भी ‘अपमान' किया है.

सहारनपुर के सांसद ने गिरिराज सिंह पर साधा निशाना, कहा- अगर दारुल उलूम देवबंद न होता तो...

वहीं सहारनपुर से सांसद हाजी फजलुर रहमान ने भी सिंह के बयान की निन्दा की और कहा कि देवबंद स्वतंत्रता सेनानियों की ‘कर्मभूमि' रहा है. उन्होंने कहा कि देवबंद के उलेमाओं ने स्वतंत्रता की खातिर अपने जीवन का बलिदान दिया और जेल गए. केंद्रीय मंत्री पर हमला बोलते हुए सांसद ने कहा कि वे लोग, जिनके नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों की मदद की और हिन्दू-मुसलमानों को बांटने की कोशिश की, वे देवबंद पर आतंकवाद का आरोप लगा रहे हैं.

VIDEO: यूपी में गठबंधन ने बीजेपी पर साधा निशाना

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com