विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2019

VIDEO: मैं कभी जातिवाद की राजनीति नहीं करता, जैसे कि हमारे प्रधानमंत्री करते हैं: BJP विधायक

उत्तर प्रदेश में एक अजीब वाकया सामने आया है. अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भारतीय जनता पार्टी के ही एक विधायक ने गंभीर आरोप लगाया है.

VIDEO: मैं कभी जातिवाद की राजनीति नहीं करता, जैसे कि हमारे प्रधानमंत्री करते हैं: BJP विधायक
बीजेपी विधायक राजवीर सिंह दिलेर
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश में एक अजीब वाकया सामने आया है. अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भारतीय जनता पार्टी के ही एक विधायक ने एक तरह से आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री जाति की राजनीतिक करते हैं. भारतीय जनता पार्टी के इगलास से विधायक राजवीर सिंह दिलेर ने यह कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह जाति की राजनीति नहीं करते हैं. यह मामला प्रकाश में तब आया जब बीजपी विधायक राजवीर सिंह दिलेर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. राजवीर सिंह दिलेर इगलाश से बीजेपी विधायक हैं.

BJP विधायक ने की राहुल की तारीफ, बोले- उनकी सादगी की सराहना होनी चाहिए, उनके जैसे नेता की देश को जरूरत

दरअसल अलीगढ़ की विधानसभा इगलास से बीजेपी विधायक राजवीर सिंह दिलेर उज्ज्वला योजना के तहत ग्रामीण गरीब महिलाओं के लिए गैस कनेक्शन वितरण करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे, जिसमें मंच से संबोधित करते हुए इतने लीन हो गए कि खुद की अपनी ही पार्टी से चुने हुए देश के प्रधानमंत्री पर गंभीर आरोप मढ़ दिया. 

देखें सभा के दौरान क्या बोल गए बीजेपी विधायक राजवीर सिंह दिलेर:

मध्य प्रदेशः मिलिए बीजेपी के विधायक से जो रहते हैं झोपड़ी में, समर्थक बनवा रहे चंदे से घर

उन्होंने कहा कि कहा 'मैं कभी जातिवाद की राजनीति नहीं करता जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री करते हैं.' मैं यह नहीं देखता कि हिंदू कौन है मुसलमान कौन है. ऐसा नहीं है कि मुसलमान सोचते हैं कि बीजेपी आएगी तो मुसलमान भाइयों पर अत्याचार करेगी. भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास चाहती है. हर जाति और हर मजहब का आदमी, हमारी पार्टी के लिए सभी लोग बराबर हैं. कामकाज में कोई भी भेदभाव नहीं करती हमारी पार्टी.''

BJP विधायक साधना सिंह ने मायावती पर कर दी ऐसी टिप्पणी कि मचा घमासान, बसपा का पलटवार

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं और आप लोगों को निर्णय लेना है कि किसकी सरकार चुननी है आप सभी लोगों को इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही बनाना है. चुनाव नज़दीक है ऐसे में बीजेपी विधायक द्वारा अपनी ही सरकार के प्रधानमंत्री पर ऐसा आरोप लगाना कहीं न कहीं अपनी सरकार से असुंतष्टि दर्शाता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP MLA Rajveer Singh Diler, PM Narendra Modi, Caste Politics, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com