विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2020

यूपी: लंबी बीमारी के बाद BJP विधायक का निधन, CM योगी आदित्यनाथ अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)  बुंलदशहर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

यूपी: लंबी बीमारी के बाद BJP विधायक का निधन, CM योगी आदित्यनाथ अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि 
बुलंदशहर सदर से बीजेपी विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही का निधन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही (Virendra Singh Sirohi) का दिल्ली में सोमवार को निधन हो गया. सिरोही (74) लिवर की बीमारी के चलते नौ फरवरी को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे. उनका पार्थिव शरीर सोमवार को ही बुलंदशहर पहुंचेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)  वहां जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. सीएम ने कहा, "बुलंदशहर सदर से विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही जी के निधन की खबर सुनकर व्यथित हूं. उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि उनको अपने श्री चरणों मे स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने का संबल प्रदान करें."

बीजेपी विधायक सिरोही का अंतिम संस्कार बुलंदशहर में शाम तक किया जाएगा. पूर्व कैबिनेट मंत्री सिरोही प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP MLA, Yogi Adityananth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com