इजरायल में वोटों की गिनती जारी है और इस बीच आशंका जताई जा रही है कि किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा. बताया जा रहा है कि बेंजामिन नेतन्याहू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि विपक्ष को पहले से ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही हैं. रुझानों में नेतन्याहू की लिकुड सबसे बड़ी पार्टी, दूसरे पर गादी आइजेनकोट की पार्टी याशर चल रही है. इजरायल में सत्ता हासिल करने के लिए 61 सीटों की जरूरत होती है.