विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2019

BJP विधायक ने अधिकारी को जड़ा थप्पड़, तो पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने पर विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि पार्टी में उनके खिलाफ साजिश की जा रही है. 

BJP विधायक ने अधिकारी को जड़ा थप्पड़, तो पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
बीजेपी ने विधायक नंद किशोर गुर्जर को जारी किया कारण बताओ नोटिस
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर पार्टी विधायक नंद किशोर गुर्जर को कारण बताओ नोटिस भेजा है. गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से विधायक को नोटिस का जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है. गौरतलब है कि हाल ही में विधायक गुर्जर की खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ विवाद हो गई थी, विवाद इतना बढ़ गया था कि भाजपा विधायक ने अधिकारी के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया था. घटना के बाद विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी

प्रज्ञा ठाकुर के बाद अब BJP विधायक का विवादित बयान, कहा- गोडसे से गांधी की हत्या की 'भूल' हुई लेकिन वह...
 

कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने पर विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि पार्टी में उनके खिलाफ साजिश की जा रही है. अधिकारी ने उनके साथ अभद्रता की थी. बता दें की नंद किशोर गुर्जर तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने वायु प्रदूषण से निजात के लिए अपने समूचे निर्वाचन क्षेत्र में पानी का छिड़काव करवाया था साथ ही उन्होंने टीवी शो 'बिग बॉस' पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर भी मीडिया में सुर्खियां भी बटोरी थी.

VIDEO: तमंचे पर डिस्को करने वाले विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को बीजेपी ने पार्टी से निकाला

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, Swatantradev Singh, Big Boss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com