(प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश):
कैराना में लोकसभा उपचुनाव के लिये भाजपा उम्मीदवार मृगंका सिंह ने गुरुवार को अपना नामांकन भरा. मृगंका के पिता हुकुम सिंह के निधन के कारण यह सीट खाली हुयी है. नामांकन भरने की गुरुवार को आखिरी तारीख थी. 28 मई को वहां चुनाव होने वाले हैं. विपक्ष को उम्मीद है कि इस उपचुनाव में भी हालिया गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव की जीत दोहरायी जायेगी, जिसमें सत्तारूढ़ भाजपा को जबरदस्त हार मिली थी. राष्ट्रीय लोकदल की उम्मीदवार तबस्सुम बेगम ने बुधवार को अपना नामांकन भरा. समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी उनका समर्थन कर रही है. कांग्रेस ने भी कैराना में साझा उम्मीदवार के समर्थन के संकेत दिये हैं.
VIDEO : उत्तर प्रदेश चुनाव की अहमियत
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
VIDEO : उत्तर प्रदेश चुनाव की अहमियत
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kairana