- भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ने महाराष्ट्र में हिंदी भाषा विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.
- उन्होंने कहा कि भाषा विवाद नहीं होना चाहिए, भारत की पहचान अनेकता में एकता है.
- निरहुआ ने राज ठाकरे के हिंदी थोपने वाले बयान का जवाब देते हुए कहा कि ऐसा प्रयास गलत है.
- हर व्यक्ति को अपनी पहचान पर गर्व होना चाहिए, पहचान छुपाने की जरूरत नहीं है.
यूपी के आजमगढ़ से पूर्व भाजपा सांसद व भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने महाराष्ट्र में हिन्दी भाषा को लेकर छिड़े विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैं भी उत्तर भारतीय हूं, मुझ पर हमला करो, गरीब आदमी पर काहे हमला कर रहे हो. भाषा को लेकर विवाद नहीं होना चाहिए. यहां अलग-अलग जाति, धर्म, संप्रदाय के लोग रहते हैं. यहां अनेकता में एकता है. यही भारत की पहचान है. इसको खराब करने की कोशिश गलत है.
भोजपुरी बड़ी प्यारी भाषा
गोरखपुर के एक सिनेमाहॉल में शनिवार को आजमगढ़ से पूर्व भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी फिल्म ‘हमार नाम है कन्हैया' के प्रमोशन में पूरी टीम के साथ आए. उन्होंने कहा कि मराठी भाषा बहुत प्यारी भाषा है. मराठी लोग भी जानते हैं कि भोजपुरी बड़ी प्यारी भाषा है. किसी की क्षमता है कि वो दो-चार भाषा सीख सके और बोल सके, तो अच्छी बात है. ये उसकी क्षमता पर निर्भर करता है. किसी पर जबरदस्ती दबाव नहीं बनाना चाहिए. कोई ऐसा करता है, तो वो गलत है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राज ठाकरे को दिया जवाब
महाराष्ट्र में भाषा विवाद पर बीजेपी के पूर्व सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने कहा कि यह विवाद भाषा को लेकर नहीं होना चाहिए .जो लोग यह कर रहे हैं, उनको यह समझना चाहिए कि भारत की खूबसूरती इसी में है .यहां अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोग अलग-अलग धर्म, अलग-अलग संप्रदाय, अलग-अलग परंपराओं को मानने वाले लोग एक साथ रहते हैं. अनेकता में एकता यह भारत की पहचान है. इसको खराब करने की कोशिश गलत है. नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के हिंदी भाषा थोपने वाले बयान पर निरहुआ ने कहा कि किसी राज्य पर हिंदी थोपने का प्रयास नहीं किया जा रहा. उनकी जो भाषा है, वह बोलते हैं. जो हमारी भाषा है, हम बोलते हैं. उन पर कोई क्यों थोपेगा?
कांवड़ यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की जो पहचान है, वो गर्व की बात है. हम अगर यहां यूपी में पैदा हुए. भोजपुरी भाषा में पैदा हुए. हम यादव के घर में पैदा हुए तो इसका मुझे गर्व है. हर किसी को अपनी पहचान पर गर्व होना चाहिए. पहचान छुपाने की क्या जरूरत है? अपनी पहचान बताना चाहिए. पूरी दुनिया में लोग भोजपुरी को देख रहे हैं, प्यार दे रहे हैं. आशीर्वाद दे रहे हैं.
अखिलेश यादव पर उठाए सवाल
आजमगढ़ में अखिलेश यादव के बनाए गए कार्यालय और मकान को लेकर दिनेश लाल निरहुआ ने कहा कि घर बहुत पहले बना हुआ है. मगर आते नहीं हैं . रहते नहीं हैं. जीतने के बाद भाग जाते हैं. निरहुआ ने अखिलेश को नसीहत देते हुए कहा कि जहां से जनता आपको चुनती है, आप उनके बीच में रहेंगे, उनकी बात सुनेंगे, तब तो कुछ कर पाएंगे .बीच-बीच में कभी-कभी वह (अखिलेश) आ जाते हैं. उनको वहां जाकर रहना चाहिए. जनता ने उनको मौका दिया है. दिनेश लाल निरहुआ ने कहा कि, आजमगढ़ की जनता ही कह रही है भारतीय जनता पार्टी ने बहुत काम किया है. सपा के लोग सिर्फ जाति के नाम पर बांटने की, मजहब के नाम पर नफरत की राजनीति करते हैं.
(गोरखपुर से अबरार अहमद की रिपोर्ट)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं