विज्ञापन

निरहुआ की पटना से पाकिस्तान 2 का आया टीजर, कैदी बनकर दिखाया देशप्रेम तो लोग बोले- गरीबों की धुरंधर

निरहुआ की ‘पटना से पाकिस्तान 2’ का टीजर सामने आ गया है. लंबे बाल और बड़ी दाढ़ी में उनका नया लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है.

निरहुआ की पटना से पाकिस्तान 2 का आया टीजर, कैदी बनकर दिखाया देशप्रेम तो लोग बोले- गरीबों की धुरंधर
निरहुआ की 'पटना से पाकिस्तान 2’ का टीजर रिलीज
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ एक बार फिर पर्दे पर कुछ ऐसा करने आ रहे हैं, जिसे देखकर उनके फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. उनकी फेमस फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान' के दूसरे पार्ट ‘पटना से पाकिस्तान 2' का टीजर सामने आ गया है. खास बात ये है कि इस बार निरहुआ बिल्कुल अलग लुक में नजर आ रहे हैं. लंबे बाल, बड़ी दाढ़ी और चेहरे पर गुस्से वाला अंदाज देखकर लग रहा है कि फिल्म में उनका किरदार इस बार पहले से ज्यादा दमदार होने वाला है.

लंबे बाल और दाढ़ी में बदले निरहुआ

टीजर में निरहुआ को देखकर पहली नजर में उन्हें पहचानना भी थोड़ा मुश्किल लग सकता है. लंबे बाल और बड़ी दाढ़ी में उनका लुक काफी अलग है. उनके चेहरे का सीरियस अंदाज भी ध्यान खींचता है. टीजर में देश के लिए प्यार और जोश की झलक भी देखने को मिल रही है. यानी फिल्म में एक्शन के साथ देशभक्ति का तड़का भी खूब देखने को मिलेगा. लेकिन टीजर आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने भोजपुरी फिल्म की तुलना धुरंधर से की है और फनी कमेंट किए हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- तुलसीदास की रामचरितमानस से निकले 8 साल पुराने गाने के बोल, माधुरी और आलिया भट्ट का दिखा डांस फेस ऑफ, आज भी नंबर वन सॉन्ग

पहली फिल्म से बड़ा होगा ये पार्ट

‘पटना से पाकिस्तान' को भोजपुरी दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसी वजह से अब इसके दूसरे पार्ट को पहले से बड़े लेवल पर बनाया गया है. फिल्म के निर्माता प्रेम राय हैं और इसे अनंजय रघुराज ने डायरेक्ट किया है. मेकर्स का कहना है कि इस बार कहानी, एक्शन और फिल्म के सीन पहले से ज्यादा बड़े और शानदार रखे गए हैं.

निरहुआ के साथ दिखेंगे कई बड़े नाम

फिल्म में सिर्फ निरहुआ ही नहीं, बल्कि कई जाने-पहचाने चेहरे भी नजर आएंगे. सेजल साहू, सपना चौहान, मीर सरवर, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, संजय पांडेय, अमित शुक्ला, साहिल सिद्दीकी, विकास मेहता, भूपेंद्र सिंह, शंभू राणा और धामा वर्मा भी फिल्म में नजर आएंगे. बड़ी स्टारकास्ट ने फिल्म को लेकर फैंस की दिलचस्पी और बढ़ा दी है.

अब ट्रेलर का इंतजार

स्वतंत्रता दिवस पर टीजर रिलीज करके फिल्म की टीम ने देशभक्ति वाला रंग भी दिखा दिया है. टीजर देखने के बाद अब फैंस को इसके ट्रेलर का इंतजार है. मेकर्स को उम्मीद है कि ‘पटना से पाकिस्तान 2' लोगों को खूब पसंद आएगी. अब देखना होगा कि निरहुआ का ये नया अंदाज बड़े पर्दे पर कितना धमाल मचाता है.

ये भी पढ़ें- Spiderman Box Office: 17 दिनों में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं टॉम हॉलेंड की स्पाइडर मैन, जानें कलेक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nirahua Patna Se Pakistan 2 Teaser, Dinesh Lal Yadav Nirahua, Bhojpuri Movie, Nirahua
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com