विज्ञापन

बरेली में 'इमरान' बने विनय ने लव मैर‍िज के बाद दी जान, प्यार में बदला मजहब, फिर भी मिला दर्द

उत्तर प्रदेश के बरेली में प्रेम विवाह के लिए अपना धर्म और परिवार त्यागने वाले 25 वर्षीय विनय उर्फ इमरान ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. मौत से ठीक पहले उसने अपनी मां को फोन कर परिवार छोड़ने और धर्म परिवर्तन करने पर गहरा पछतावा जताया था. पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद के बाद युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया. अब परिवार के इनकार के बाद ससुराल पक्ष मुस्लिम रीति-रिवाज से उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा है.

बरेली में 'इमरान' बने विनय ने लव मैर‍िज के बाद दी जान, प्यार में बदला मजहब, फिर भी मिला दर्द
Randeep Singh
  • बरेली के नकटिया इलाके में 25 वर्षीय विनय उर्फ इमरान का किराए के कमरे में फांसी के फंदे पर शव मिला।
  • विनय ने प्रेम विवाह के लिए धर्म और नाम बदलकर मुस्कान से शादी की, जिससे परिवार से दूरी हो गई।
  • विवाद के बाद मुस्कान मायके चली गई थी, और रात में विनय ने आत्महत्या से पहले मां को पछतावा जताया था।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कैंट पुल‍िस थाना इलाके के नकटिया इलाके में एक 25 वर्षीय युवक, विनय उर्फ इमरान का शव उसके किराए के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

व‍िनय ने नाम बदलकर इमरान रखा 

करीब चार साल पहले विनय ने मुस्कान नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था. प्यार की खातिर उसने न केवल अपना धर्म बदला, बल्कि अपना नाम भी बदलकर इमरान रख लिया. इस फैसले की कीमत उसे अपने परिवार से अलग होकर चुकानी पड़ी. समाज के डर और नाराजगी के कारण उसके परिवार ने बरेली छोड़ दिया और रामपुर के बिलासपुर में जाकर रहने लगे. हालांकि, विनय अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ कभी-कभी परिवार से मिलने जाता था.

लव मैर‍िज के बाद पत‍ि-पत्‍नी में व‍िवाद  

घटना वाले दिन पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गंभीर विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान मुस्कान के सिर में चोट लग गई, जिससे डरकर वह अपने मायके चली गई. शाम को फोन पर दोबारा बातचीत के दौरान भी दोनों के बीच तनाव कम नहीं हुआ. जब रात को विनय का फोन स्विच ऑफ आने लगा, तो अनहोनी की आशंका में मुस्कान अपनी मां और बच्चों के साथ कमरे पर पहुंची, जहां विनय का शव फंदे से लटका हुआ था.

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आत्मघाती कदम उठाने से पहले विनय ने अपनी मां को फोन किया था. बातचीत के दौरान उसने भारी पछतावा जताते हुए कहा कि उसने मुस्कान के लिए अपना धर्म और परिवार छोड़कर बहुत बड़ी गलती की है.

मां बोलीं-बेटे से कोई संबंध 

विनय की मौत के बाद जब उसके परिवार को सूचना दी गई, तो उसकी मां ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि उनका अब बेटे से कोई संबंध नहीं है. अब मृतक का ससुराल पक्ष ही मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है. विनय अपने पीछे पत्नी और दो छोटी बेटियों को बेसहारा छोड़ गया है.

यह भी पढ़ें- 1300 KM दूर मिली मोहब्बत: फेसबुक से शुरुआत, अयोध्या में शादी…UP-MP की 3 फीट की जोड़ी की कहानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com