- बरेली के नकटिया इलाके में 25 वर्षीय विनय उर्फ इमरान का किराए के कमरे में फांसी के फंदे पर शव मिला।
- विनय ने प्रेम विवाह के लिए धर्म और नाम बदलकर मुस्कान से शादी की, जिससे परिवार से दूरी हो गई।
- विवाद के बाद मुस्कान मायके चली गई थी, और रात में विनय ने आत्महत्या से पहले मां को पछतावा जताया था।
उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कैंट पुलिस थाना इलाके के नकटिया इलाके में एक 25 वर्षीय युवक, विनय उर्फ इमरान का शव उसके किराए के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.
विनय ने नाम बदलकर इमरान रखा
करीब चार साल पहले विनय ने मुस्कान नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था. प्यार की खातिर उसने न केवल अपना धर्म बदला, बल्कि अपना नाम भी बदलकर इमरान रख लिया. इस फैसले की कीमत उसे अपने परिवार से अलग होकर चुकानी पड़ी. समाज के डर और नाराजगी के कारण उसके परिवार ने बरेली छोड़ दिया और रामपुर के बिलासपुर में जाकर रहने लगे. हालांकि, विनय अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ कभी-कभी परिवार से मिलने जाता था.
-
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में बोलीं बासिस्ट मोहिनी डे: 'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात?
लव मैरिज के बाद पति-पत्नी में विवाद
घटना वाले दिन पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गंभीर विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान मुस्कान के सिर में चोट लग गई, जिससे डरकर वह अपने मायके चली गई. शाम को फोन पर दोबारा बातचीत के दौरान भी दोनों के बीच तनाव कम नहीं हुआ. जब रात को विनय का फोन स्विच ऑफ आने लगा, तो अनहोनी की आशंका में मुस्कान अपनी मां और बच्चों के साथ कमरे पर पहुंची, जहां विनय का शव फंदे से लटका हुआ था.
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आत्मघाती कदम उठाने से पहले विनय ने अपनी मां को फोन किया था. बातचीत के दौरान उसने भारी पछतावा जताते हुए कहा कि उसने मुस्कान के लिए अपना धर्म और परिवार छोड़कर बहुत बड़ी गलती की है.
मां बोलीं-बेटे से कोई संबंध
विनय की मौत के बाद जब उसके परिवार को सूचना दी गई, तो उसकी मां ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि उनका अब बेटे से कोई संबंध नहीं है. अब मृतक का ससुराल पक्ष ही मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है. विनय अपने पीछे पत्नी और दो छोटी बेटियों को बेसहारा छोड़ गया है.
यह भी पढ़ें- 1300 KM दूर मिली मोहब्बत: फेसबुक से शुरुआत, अयोध्या में शादी…UP-MP की 3 फीट की जोड़ी की कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं