विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2017

उत्तर प्रदेश: आतंकी तौहीद-उर-रहमान उर्फ फजर अली पर 25,000 रुपये का इनाम

मूल रूप से बांग्लादेश के चौडंगा के जीबान नगर निवासी आतंकी तौहीद छिप कर सहारनपुर के देवबंद के बनहेड़ा खास थाना क्षेत्र में रह रहा था.

उत्तर प्रदेश: आतंकी तौहीद-उर-रहमान उर्फ फजर अली पर 25,000 रुपये का इनाम
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • गिरफ्तारी पर एसटीएस ने 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया है.
  • आतंकी तौहीद कई धाराओं में एटीएस का वांछित है.
  • जानकारी देने के लिए एटीएस ने जारी किए नंबर.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश एटीएस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन अंसार उल बांग्ला टीम (एबीटी) के आतंकी तौहीद-उर-रहमान उर्फ फजर अली पर 25,000 रुपये इनाम घोषित किया है. आतंकी कि जानकारी देने के लिए एटीएस ने तीन नंबर जारी किए हैं. मूल रूप से बांग्लादेश के चौडंगा के जीबान नगर निवासी आतंकी तौहीद छिप कर सहारनपुर के देवबंद के बनहेड़ा खास थाना क्षेत्र में रह रहा था.

आईजी एसटीएस असीम अरुण ने बताया कि भेष बदलने, असलहों का इस्तेमाल करने तथा मार्शल आर्ट में निपुण आतंकी तौहीद कई धाराओं में एटीएस का वांछित है. उन्होंने बताया कि उसकी गिरफ्तारी पर एसटीएस ने 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया है. 

आईजी ने बताया, 'अंसार उल बांग्ला टीम का आतंकी तौहीद-उर-रहमान को देवबंद में कई बार देखा गया है. यदि इस संबंध में किसी को कोई जानकारी मिलती है तो उप्र एटीएस के नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0522-2304586, 0522-2304588 और 09792103156 पर जानकारी दे सकता है.'

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh ATS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com