विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2017

दिल्ली से बनारस जा रहे व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

दिल्ली से बनारस जा रहे एक व्यक्ति की शुक्रवार देर रात ट्रेन से गिरकर मौत हो गई.

दिल्ली से बनारस जा रहे व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
दिल्ली से बनारस जा रहे व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत (प्रतीकात्मक फोटो)
  • जेब से मिले आधार कार्ड से हुई पहचान
  • रामप्रताप बनारस के रामापुरा का रहने वाला था
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
नेएडा: दिल्ली से बनारस जा रहे एक व्यक्ति की शुक्रवार देर रात ट्रेन से गिरकर मौत हो गई. युवक के जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान रामप्रताप के रूप में हुई है. वह बनारस के रामापुरा लक्सर रोड का रहने वाला है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना दादरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह पाली गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सिंह ने बताया कि पुलिस मृतक के परिजनों को सूचित करने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा, प्रथम दृष्टया जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ट्रेन में चलते समय व्यक्ति की गिरकर मौत हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Accident, Banaras
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com