विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2020

बलिया कांड : आरोपी पक्ष को अस्पताल लेकर पहुंचे BJP विधायक फूट-फूटकर लगे रोने, बोले- सत्याग्रह करूंगा

बलिया प्रकरण पर बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह लगातार आरोपी पक्ष (जिसने गोली चलाई) के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं. उन्होंने मुकदमा नहीं लिखने पर आमरण अनशन की धमकी दी है.

बलिया कांड : आरोपी पक्ष को अस्पताल लेकर पहुंचे BJP विधायक फूट-फूटकर लगे रोने, बोले- सत्याग्रह करूंगा
आरोेपी पक्ष के समर्थन में बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह
बलिया:

बलिया कांड (Ballia Case) का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ा दी है. बलिया प्रकरण पर बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह (BJP MLA Surendra Singh) लगातार दूसरे पक्ष यानी आरोपी (जिसने गोली चलाई) के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं. पहले वह बयान दे रहे थे कि पुलिस और प्रशासन को दूसरे पक्ष के घायल लोगों का भी मेडिकल कराकर  मुकदमा दर्ज करना चाहिए. इसके लिए उन्होंने थाने के घेराव तक की बात कही थी. आज उसी पक्ष की महिलाओं को लेकर विधायक मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंचे. 

जानकारी के मुताबिक, मेडिकल कराने के दौरान वहां पर विधायक रोने भी लगे. बाद में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो सत्याग्रह करेंगे और जीवंत का अंत भी कर लेंगे. 

बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा, "अभी मैं सड़क पर नहीं उतरा हूं, लेकिन अगर दूसरे पक्ष की प्राथमिकी दर्ज नहीं हई तो मैं निश्चित रूप से कह रहा हूं कि सत्याग्रह पर बैठूंगा और आमरण अनशन पर बैठूंगा तथा जीवन का अंत कर लूंगा. आप लोग पत्रकार हैं देखिए जाकर कि कैसे सात-सात आठ-आठ महिलाओं को लाठी से मारकर घायल कर दिया है. 

विधायक ने कहा, "मैं अपने सम्मानित अधिकारियों से आग्रह करता हूं कि दूसरे पक्ष की भी प्राथमिकी दर्ज कराना चाहिए. उनका मेडिकल नहीं हो रहा है. 3 दिन से यह लोग बिलख रहे थे और इधर-उधर भटक रहे थे तो स्वयं आज मुझे यह काम करने के लिए आना पड़ा."

वीडियो: बलिया गोलीकांड के फरार आरोपियों पर 25 हजार का इनाम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com