विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2017

बागपत में प्रधान के घर हुई गोलीबारी में प्रधान के भतीजे की मौत, तीन घायल

घटना के संबंध में गांव के प्रधान अमरदीप सिंह की तरफ से पूर्व प्रधान राजेन्द्र, उनके बेटे मनोज, प्रमोद के अलावा विशाल, काले संदीप समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.

बागपत में प्रधान के घर हुई गोलीबारी में प्रधान के भतीजे की मौत, तीन घायल
बागपत में प्रधान के घर हुई गोलीबारी (फाइल फोटो)
  • खडंजा निर्माण को लेकर हुआ विवाद
  • भतीजे सहित तीन अन्य लोग हुए घायल
  • गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है
बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के थाना खेकड़ा क्षेत्र के सलावतपुर खेड़ी गांव में पूर्व प्रधान पक्ष और वर्तमान प्रधान पक्ष के बीच खडंजा निर्माण विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में प्रधान के भतीजे की गोली लगने से मौत हो गई. घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना के संबंध में गांव के प्रधान अमरदीप सिंह की तरफ से पूर्व प्रधान राजेन्द्र, उनके बेटे मनोज, प्रमोद के अलावा विशाल, काले संदीप समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. इनमें से पुलिस पूर्व प्रधान समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है.

खेकड़ा पुलिस ने बताया कि सलावतपुर खेड़ी गांव के प्रधान अमरदीप सिंह द्वारा गांव में खडंजे का निर्माण कराया जा रहा है. इसका पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह पक्ष के लोग विरोध कर रहे हैं. कई बार इस बात को लेकर दोनो पक्षों के बीच विवाद हो चुका है.

घटना के दिन यानी रविवार को इसी विवाद के चलते पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने प्रधान अमरदीप सिंह के घर पर जाकर गोलीबारी शुर कर दी. गोलीबारी में प्रधान के भतीजे पवन (24) की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई. जबकि प्रवीण, सोनू और धर्मवीर घायल हो गए.

पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baghpat Pradhan's House, Shootout, Nephew Killed, Baghpat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com