विज्ञापन

अतुल की हो गई हिरा नाजमी... हिमांशी बनकर खाटू श्याम मंदिर में रचाई शादी, फेरों तक कैसे पहुंचा प्यार?

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से शादी कर ली. सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद दोनों परिवारों को पुलिस ने थाने बुलाया था. जानिए, क्या है पूरा मामला?

अतुल की हो गई हिरा नाजमी... हिमांशी बनकर खाटू श्याम मंदिर में रचाई शादी, फेरों तक कैसे पहुंचा प्यार?
बदायूं में मुस्लिम युवती ने हिंदू लड़के से की शादी, नाम रखा हिमांशी.

बदायूं: मुस्लिम समाज से आने वाली हिरा नाजमी ने अतुल कुमार के साथ खाटू श्याम मंदिर में शादी कर ली. दोनों एक दूसरे से लंबे समय से प्यार करते थे. दोनों के परिवारों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर एक दूसरे से जान का खतरा बताया. मामला पुलिस तक पहुंचा, दोनों परिवारों के सामने हिरा नाजमी ने प्रेमी अतुल के साथ रहने की जिद कर दी. बहुत देर तक समझाने के बाद भी जब दोनों नहीं माने तो हिरा का परिवार उसे छोड़कर चला गया. जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली.  

दोनों के बीच लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रंसग 

दरअसल, बदायूं जिले के नगर पंचायत उसावां के वार्ड नंबर 2 में रहने वाले अतुल कुमार पुत्र धर्मेंद्र और जसमा गांव निवासी हिरा नाजमी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों परिवारों को हिरा और अतुल के संबंध के बारे में जानकारी थी. कुछ दिन पहले हिरा और अतुल के परिवार ने सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत दर्ज कराकर एक-दूसरे से जान का खतरा बता दिया. शिकायज दर्ज होने के बाद उसावां थाना पुलिस सक्रिय हुई और दोनों परिवारों को थाने बुलाया गया. इस दौरान हिरा और अतुल भी थाने पहुंचे. 

प्यार के बाद शादी, एक दूसरे के हो गए हिरा और अतुल.

हिरा का परिवार थाने में छोड़कर चला गया  

थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने दोनों परिवारों को साथ बैठाकर बातचीत की. इस दौरान हिरा ने बताया कि वह और अतुल एक दूसरे से प्यार करते हैं. दोनों शादी कर साथ रहना चाहते हैं. दोनों परिवारों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े रहे. हिरा ने परिवार की बता नहीं मानी तो वे उसे थाने में ही छोड़कर चले गए. 

दोनों ने खाटू श्याम मंदिर में की शादी 

इसके बाद हिरा और अतुल ने शादी करने का फैसला लिया. दोनों ने उसावां स्थित खाटू श्याम मंदिर में बजरंग दल की मौजूदगी में एक दूसरे को माला पहनाकर और मांग में सिंदूर भरकर शादी की. हिंदू रीति रिवाज से शादी करने के बाद हिरा ने अपना नाम हिमांशी रख लिया.  

ये भी पढ़ें- धर्म अलग, दिल एक... UP की मुस्लिम लड़की को राजस्थान की हिंदू युवती से प्यार, कैसे परवान चढ़ा समलैंगिक रिश्ता 

हिरा और अतुल क्या बोले?

शादी के बाद हिमांशी ने कहा कि वह मुस्लिम धर्म से थी, अब उसने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाकर अतुल से शादी की है. मुझे पर किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं है. अगर, आगे कोई परेशानी होगी तो वह पुलिस से शिकायत करेगी. अतुल ने कहा कि वह हिरा से प्यार करता है, हम दोनों ही शादी कर साथ रहना चाहते थे. हालांकि, उसने आशंका जताई कि आने वाले समय में हिरा के परिजनों से खतरा हो सकता है. 

ये भी पढ़ें- फेसबुक पर प्यार के बाद लड़के से शादी करने 100 KM दूर पहुंची नाबालिग लड़की, पहले से कर चुकी है 2 शादियां

उसावां थाना पुलिस ने क्या कहा? 

थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी, जिस पर दोनों पक्षों को बातचीत के लिए थाने बुलाया गया था. युवक और युवती भी वहां पहुंचे थे.  युवती ने बताया कि वह इंटर में पढ़ाई कर रही है और बालिग है. वह युवक के साथ ही रहना चाहती है. युवती की जिद पर परिवार वाले उसे थाने में ही छोड़कर चले गए, जिसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली. 

ये भी पढ़ें-  हिंदू लड़के से शादी के बाद मुस्लिम लड़की ने बताई क्या-क्या सच्चाई ? वायरल हुआ Video

लेखक के बारे में
img
अरविंद
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Badaun News, Badaun Latest News, UP News, Love Marriage, Up Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com