मुरली मनोहर जोशी और लालकृष्ण आडवाणी (फाइल फोटो).
लखनऊ:
एलके आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत बीजेपी के कई बड़े नेता मंगलवार को लखनऊ में अयोध्या मामले की सुनवाई कर रही विशेष सीबीआई अदालत के सामने पेश होंगे जहां उन पर बाबरी मस्जिद गिराने के मामले में चार्ज फ्रेम किए जाएंगे.
इन नेताओं के ऊपर बाबरी मस्जिद गिराने की साजिश करने, दो धर्मों के लोगों के बीच दुश्मनी पैदा करने, धार्मिक भावनाएं भड़काने, राष्ट्रीय एकता को तोड़ने का कम करने और बलवा करने के इल्ज़ाम हैं. पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि बाबरी मस्जिद गिराने की अपराधिक साजिश करने का मुक़दमा आडवाणी, जोशी वगैरह के खिलाफ लखनऊ की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में चलेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Lal Krishna Advani, Murli Manohar Joshi, BJP, Babri Demolition Case, CBI Court, Lukhnow