विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2019

आजम खान की कम नहीं हो रहीं मुसीबतें, अब उनके रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम ख़ान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. जौहर यूनिवर्सिटी का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब रामपुर में उनके रिसॉर्ट पर बुलडोज़र चला है. आजम खान के प्रॉपर्टी पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है.

सपा सांसद आजम खान (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश:

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम ख़ान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. जौहर यूनिवर्सिटी का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब रामपुर में उनके रिसॉर्ट पर बुलडोज़र चला है. आजम खान के प्रॉपर्टी पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है. उनके रिसॉर्ट की बाउंड्री तोड़ी गई. आरोप है कि रिसॉर्ट के लिए सिंचाई विभाग की 1000 स्क्वायर मीटर जमीन हड़पी गई है. प्रशासन का कहना है कि यह अवैध तरीके से किया गया निर्माण है. बता दें कि प्रशासन ने बीते दिनों आजम खान को भूमाफिया घोषित किया था. उनके खिलाफ बहुत सारे मुकदमे दायर हो चुके हैं.

ईद पर आजम खान ने रामपुरवासियों को लिखा भावुक पत्र, कहा- आसमान छूती हुई मजबूत शमां...

मालूम हो कि आजम खान का सिक्का काफी लंबे समय से चलता आया है. आजम खान रामपुर के विधायक रहे हैं और इस बार वह इसी इलाके के सांसद चुनकर आए हैं. समाजवादी पार्टी इसे उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से बदले की कार्यवाही व राजनीति बता रही है. इस संबंध में आजम खान के ऊपर कई सारे केस भी दर्ज हो चुके हैं.

आजम खान के खिलाफ 1 महीने के अंदर 27 मामले दर्ज, सभी किसानों की जमीन हड़पने से जुड़े

लोकसभा चुनाव के बाद से रामपुर के सांसद आजम खान के खिलाफ कई तरह के कानून के उल्लंघन के मामले दर्ज हुए हैं. जिनमें उन्हें जमीन माफिया घोषित करना सबसे बड़ा कदम है. उनके खिलाफ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का भी उनपर मामला है और इसी से जुड़ी हुई यह कार्यवाही मानी जा रही है. स्थानीय बीजेपी के नेता मांग कर रहे हैं कि उनकी हिस्ट्रीशीट भी खोली जानी चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Azam Khan, Azam Khan Resort, Samajwadi Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com