विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2023

अयोध्या : छात्रा की मौत मामले में स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने और साक्ष्य नष्ट करने का आरोप

पुलिस को घटना की सूचना नहीं देने, साक्ष्य नष्ट करने के आरोप में प्रबंधक बृजेश यादव पर मामला दर्ज किया गया है जबकि नाबालिग पर आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत मामला दर्ज किया गया है.

अयोध्या : छात्रा की मौत मामले में स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने और साक्ष्य नष्ट करने का आरोप
पुलिस ने प्रबंधक बृजेश यादव पर मामला दर्ज किया है. (प्रतीकात्‍मक)
अयोध्या (उप्र) :

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में कक्षा दसवीं की एक छात्रा की स्कूल की इमारत से गिरकर मौत के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने स्कूल के प्रबंधक को गिरफ्तार किया है. साथ ही उसी स्कूल के एक नाबालिग छात्र को अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. पुलिस ने रविवार शाम को यह जानकारी दी.अयोध्या पुलिस ने रविवार को स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि नाबालिग छात्र को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

पुलिस को घटना की सूचना नहीं देने, साक्ष्य नष्ट करने के आरोप में प्रबंधक बृजेश यादव पर मामला दर्ज किया गया है जबकि नाबालिग पर आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत मामला दर्ज किया गया है. उल्लेखनीय है कि 26 मई को स्कूल की छत से गिरकर 15 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई थी. 

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शैलेन्द्र सिंह ने को बताया कि मेडिकल जांच में पुष्टि नहीं होने पर प्राथमिकी से दुष्कर्म की धारा हटा दी गई. स्कूल की प्रधानाचार्य रश्मि भाटिया, प्रबंधक बृजेश यादव और खेल शिक्षक अभिषेक कनौजिया के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. 

सिंह ने कहा, "पता चला कि लड़की एक नाबालिग छात्र के संपर्क में थी. लड़की के मोबाइल फोन में उससे बातचीत की ‘चैट' मिलीं. छात्र से अनबन के बाद छात्रा ने आत्महत्या कर ली." 

उन्होंने कहा, "प्रधानाचार्य रश्मि भाटिया और खेल शिक्षक अभिषेक कनौजिया के खिलाफ जांच जारी रहेगी."

अयोध्या पुलिस ने 27 मई को बताया था कि कक्षा दसवीं की एक छात्रा को स्कूल के प्रबंधक और खेल शिक्षक ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के बाद स्कूल की इमारत की तीसरी मंजिल से फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 

ये भी पढ़ें :

* गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का फिरौती मांगने का एक ऑडियो आया, बुकी को कच्चा चबाने की धमकी
* दिल्ली में मां-बेटी की हत्या की साजिश का कोडनेम था 'मिशन मालामाल' : पुलिस
* दिल्ली : 50 लाख से ज्यादा की लूट के लिए की मां-बेटी की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Girl Student's Death Case, Ayodhya, Ayodhya Girl Student Death Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com