विज्ञापन

केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले... DA 4% बढ़ा तो हर महीने ₹4,680 तक बढ़ेगा ट्रैवल अलाउंस, समझें कैलकुलेशन

Transport Allowance Hike July 2026: जुलाई 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों का DA 4% बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट अलाउंस में भी इजाफा हो सकता है. जानें पे-लेवल और शहर की कैटेगरी के हिसाब से हर महीने कितनी बढ़ेगी रकम.

केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले... DA 4% बढ़ा तो हर महीने ₹4,680 तक बढ़ेगा ट्रैवल अलाउंस, समझें कैलकुलेशन
Govt Employees Allowance: बड़ी खुशखबरी! DA बढ़ते ही केंद्रीय कर्मचारियों का TA भी बढ़ेगा

केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. जुलाई 2026 में मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA) के साथ उनके ट्रैवल अलाउंस (Transport Allowance) में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है. केंद्रीय कर्मचारी  जुलाई 2026 के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी के लंबले समय से इंतजार कर रहे  हैं. इस बार DA में 3 से 4 फीसदी तक बढ़ोतरी का अनुमान जताया जा रहा है. अगर सरकार 4 फीसदी DA बढ़ाती है, तो कर्मचारियों को हर महीने ज्यादा ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) भी मिलेगा. पे-लेवल 9 और उससे ऊपर के कर्मचारियों को X श्रेणी के शहरों में ₹360 और Y - Z श्रेणी के शहरों में ₹180 प्रति माह एक्स्ट्रा TA  मिल सकते हैं. हालांकि, अंतिम बढ़ोतरी का फैसला सरकार के ऐलान के बाद ही साफ होगा.

कितना बढ़ सकता है DA?

केंद्रीय कर्मचारियों का DA महंगाई के असर को कम करने के लिए दिया जाता है. इसका कैलकुलेशन ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW)  के आधार पर होता है. यह आंकड़ा श्रम एवं रोजगार मंत्रालय जारी करता है.जुलाई 2026 की DA बढ़ोतरी के लिए जरूरी 12 महीनों के आंकड़ों के आधार पर DA में 3 से 4 फीसदी इजाफे की उम्मीद है. फिलहाल DA 60% है. इस बढ़ोतरी के बाद यह 63% से 64% तक पहुंच सकता है.

ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉइज फेडरेशन के अध्यक्ष मनजीत सिंह पटेल के मुताबिक, DA में कम से कम 3 फीसदी और अधिकतम 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, अंतिम दर सरकार के फैसले पर निर्भर करेगी.

DA 4% बढ़ने पर कितना मिलेगा TA?

7वें वेतन आयोग के तहत ट्रांसपोर्ट अलाउंस कर्मचारियों के पे-लेवल और उनकी पोस्टिंग वाले शहर की श्रेणी पर निर्भर करता है. शहरों को X, Y और Z श्रेणियों में बांटा गया है. X श्रेणी के शहरों में TA ज्यादा मिलता है.फिलहाल DA 60% होने के बाद पे-लेवल 9 और उससे ऊपर के कर्मचारियों को बेस अलाउंस के अलावा X श्रेणी के शहरों में ₹4,320 और Y व Z श्रेणी के शहरों में ₹2,160 प्रति माह अतिरिक्त मिल रहा है. अगर जुलाई में DA 4 फीसदी बढ़कर 64% हो जाता है, तो इससे ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) कितना बढ़ेंगा वो समझिए...

X श्रेणी के बड़े शहर (जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु)

कर्मचारियों का ट्रांसफर अलाउंस ₹4,320 से बढ़कर ₹4,680 प्रति माह हो सकता है. यानी हर महीने ₹360 का फायदा मिलेगा, जिससे सालभर में कुल ₹4,320 अतिरिक्त मिलेंगे.

Y और Z श्रेणी के छोटे शहर व कस्बे

यहां टीए ₹2,160 से बढ़कर ₹2,340 प्रति माह हो सकता है. यानी हर महीने ₹180 ज्यादा मिलेंगे, जिससे पूरे साल में कुल ₹2,160 का अतिरिक्त लाभ होगा.

इस हिसाब से 12 महीने में X श्रेणी के शहरों में ₹4,320 और Y व Z श्रेणी के शहरों में ₹2,160 अतिरिक्त मिल सकते हैं.

बेस अलाउंस कितना है?

7वें वेतन आयोग के तहत ट्रांसपोर्ट अलाउंस की बेस दरें पे-लेवल के हिसाब से अलग-अलग हैं...

Latest and Breaking News on NDTV

पे-लेवल 14 और उससे ऊपर के वे कर्मचारी, जो ऑफिस कार के पात्र हैं लेकिन इसका इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें ₹15,750 प्रति माह का तय ट्रांसपोर्ट अलाउंस मिलता है. वहीं, पात्र दिव्यांग कर्मचारियों को अपने पे-लेवल और शहर की श्रेणी के हिसाब से दोगुना ट्रांसपोर्ट अलाउंस मिलता है.

सरकार के ऐलान पर रहेगी नजर

ट्रांसपोर्ट अलाउंस में  बढ़ोतरी जुलाई 2026 के DA पर लिए गए सरकार के अंतिम फैसले के बाद ही तय होगी. अगर DA में 4 फीसदी इजाफा होता है, तो कर्मचारियों को ऊपर बताई गई दरों के मुताबिक अतिरिक्त फायदा मिल सकता है.

यह भी पढ़ें | EPFO का बड़ा अपडेट, पहली नौकरी में ₹25,000 तक की सैलरी पर भी मिलेगा EPS-95 पेंशन का फायदा, जानिए कैसे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Transport Allowance, Travel Allowance, Central Government Employees, Central Government Employees Dearness Allowance, DA Hike July 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com