विज्ञापन

UP: बिजनौर में तेज आवाज में अजान पर एक्शन... मुअज्जिन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

बिजनौर के नजीबाबाद में तेज आवाज में अजान देने पर मुअज्जिन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. एसपी-डीएम जनसुनवाई के लिए जा रहे थे, तभी आवाज सुनी. पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट नियमों के उल्लंघन और स्कूल के पास ध्वनि प्रदूषण का हवाला दिया.

UP: बिजनौर में तेज आवाज में अजान पर एक्शन... मुअज्जिन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
तेज आवाज में अजान पर मुअज्जिन पर एक्शन (Photo: NDTV)
बिजनौर:

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद में एक मस्जिद में तय सीमा से ज्यादा आवाज में अजान दिए जाने के आरोप में मुअज्जिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक, एसपी और डीएम थाना स्तर पर आयोजित जनसुनवाई में जाते वक्त इलाके से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने तेज आवाज सुनी. दरअसल, नजीबाबाद इलाके में नजीबुद्दौला नाम की एक मस्जिद है. एसपी और जिलाधिकारी बिजनौर थाना दिवस के लिए उधर से गुजर रहे थे, तभी तेज आवाज से मस्जिद में अजान हो रही थी. 

पुलिस ने बताया कि यह सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग की अवहेलना है. इसके बाद एसपी द्वारा पुलिस को निर्देश दिया गया कि आजान देने वाले को उठाकर लाया जाए. पुलिस मस्जिद के मुज्जिन को लाई और मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया.
Latest and Breaking News on NDTV

एसपी सिटी ने बताया कि मस्जिद के बराबर में राजकीय इंटर कॉलेज है, जहां के बच्चों को भी इससे परेशानी होती है. यह ध्वनि प्रदूषण के अंतर्गत भी आता है. इसी को लेकर कार्रवाई की गई है. इलाके के सिपाही ललित कुमार को भी इस मामले में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया गया है और लोगों को भी हिदायत दी गई है कि वह कानून के हिसाब से माइक की आवाज को रखें. इतनी तेज आवाज ना रखें, जिससे लोगों को परेशानी हो.

यह भी पढ़ें | लखनऊ में 2250 रुपए के लिए दोस्त की हत्या, शराब के नशे में करंट लगाकर मारा, कैसे खुला पूरा मामला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Bijnor, Azaan, Azaan Controversy, Najibabad News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com