विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2020

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद आजम खां के रामपुर स्थित आवास के बाहर गुरुवार को पुलिस ने धारा 82 के तहत कुर्की के नोटिस चस्पा कर दिए गए. इस बार तीन नोटिस लगाए गए हैं. 

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
आजम खान (फाइल फोटो)
रामपुर:

समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद आजम खां के रामपुर स्थित आवास के बाहर गुरुवार को पुलिस ने धारा 82 के तहत कुर्की के नोटिस चस्पा कर दिए गए. इस बार तीन नोटिस लगाए गए हैं. साथ ही इलाके भर में रिक्शे और माइक से सपा सांसद की संपत्ति कुर्की की मुनादी भी कराई गई. मामला आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम के फर्जी जन्म प्रमाणपत्र से संबंधित है. मामले की सुनवाई की तारीखों पर लगातार गैरहाजिर रहने के कारण एडीजी-6 की अदालत ने सांसद आजम खां, विधायक तजीन फातमा और बेटे अब्दुल्ला के खिलाफ 18 दिसंबर को धारा 82 के तहत कुर्की नोटिस देने का आदेश दिया था.

मामले की अगली सुनवाई 24 जनवरी को होनी है. कोर्ट के आदेश के बाद गंज थाना पुलिस ने सांसद के घेर मिरबाज खां स्थित घर की दीवार पर तीन नोटिस चस्पा कर दिए. अतरिक्त पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तत्कालीन विधायक अब्दुल्ला आजम ने अपनी जन्मतिथि गलत दिखाकर और अभिलेख बनाकर विधायक का चुनाव लड़ा था. इस मामले में पुलिस ने आरोपों की विवेचना के बाद रिपोर्ट अदालत को सौंपी. अदालत अब्दुल्ला और उनके माता-पिता को तलब कर रहा है, लेकिन वे पेश नहीं हो रहे हैं. यही वजह है कि संपत्ति कुर्की की मुनादी भी कराई गई. 
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Azam Khan, Samajwadi Party, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com