- उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में बड़े फेरबदल कर कई को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है
- मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को अपर मुख्य सचिव, नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है
- अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त नियुक्त करते हुए नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग भी सौंपे
उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव करते हुए कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है, जबकि कुछ अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है. जारी आदेश के अनुसार प्रमुख सचिव से लेकर मंडलायुक्त और प्रबंध निदेशक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.
मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को अपर मुख्य सचिव, नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर तैनाती देते हुए नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल समेत कई विभागों का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है.

यूपी आईएएस अफसरों के कामकाज में फेरबदल
IAS आलोक कुमार को अतिरिक्त प्रभार
आलोक कुमार-2 को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त के साथ पिकप के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार मिला है. एम. देवराज को राज्य सतर्कता आयोग और प्रशासनाधिकरण-1 के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है. सरकार ने आलोक कुमार-3 को वित्त, संस्थागत वित्त और बाह्य सहायतित परियोजना विभागों का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है. वहीं अजय चौहान को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

आईएएस योगेश कुमार उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) प्रबंध निदेशक
तबादलों के तहत योगेश कुमार को पीसीडीएफ से हटाकर उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है, जबकि अमित कुमार सिंह को जल निगम (ग्रामीण) से पीसीडीएफ का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है. इसी तरह कृष्ण कुमार को झांसी मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है और चंद्र शेखर को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार मिला है.
इसके अलावा भूपेंद्र एस. चौधरी को उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग का सचिव बनाया गया है, जबकि प्रतीक्षारत रहे देवेंद्र सिंह कुशवाहा को विशेष सचिव, प्रशासनिक सुधार नियुक्त किया गया है. प्रवीण मिश्रा को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम तथा जनजाति विकास निदेशालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
यह भी पढ़ें- UP PCS Transfer: योगी सरकार ने 11 अफसरों के किए तबादले, SIR विवाद में घिरे दो SDM हटाए
उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में बड़ा फेरबदल किया है. कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं, जबकि कुछ के तबादले किए गए हैं. मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल, अनुराग श्रीवास्तव समेत कई अफसरों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं