विज्ञापन
This Article is From May 02, 2019

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पतालों में जांच के दौरान 200 कर्मचारी मिले गायब, मचा हड़कंप

आपने अभी तक ड्यूटी से एक या दो कर्मचारी के अनुपस्थित रहने की खबर पढ़ी होगी या देखी होगी, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.

मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पतालों में जांच के दौरान 200 कर्मचारी मिले गायब, मचा हड़कंप
प्रतिकात्मक चित्र
मुजफ्फरनगर:

आपने अभी तक ड्यूटी से एक या दो कर्मचारी के अनुपस्थित रहने की खबर पढ़ी होगी या देखी होगी, लेकिन उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले (Muzaffarnagar) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां जिला प्रशासन ने सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों का जब औचक निरीक्षण किया तो एक-दो नहीं, 200 से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित पाए गये. इसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. अब अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है.  

गोरखपुर में बच्चों की मौत के जिम्मेदार घूम रहे खुलेआम' -निलंबित डॉक्टर कफील ने उठाई CBI जांच की मांग

मुजफ्फरनगर जिले (Muzaffarnagar News) के क्लेक्टर अजय शंकर पांडे ने बताया कि एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुये उप संभागीय मजिस्ट्रेटों और वरिष्ठ अधिकारियों की अगुवाई में एक टीम ने बुधवार को अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 23 डॉक्टर और 21 नर्स सहित 202 कर्मी अनुपस्थित पाए गये.  अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काट लिया गया और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है. दूसरी तरफ, जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है. (इनपुट-भाषा से भी)

वीडियो- मेरे भाई पर हमले के पीछे बीजेपी सांसद: डॉ कफील 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarnagar, Muzaffarnagar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com