पटना एनकाउंटर पर बवाल, परिजनों ने बताया फर्जी तो पुलिस ने पेश किया अपना दावा

  • 11:48
  • प्रकाशित: नवम्बर 06, 2026

पटना में हुए एक एनकाउंटर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. मृतकों के परिजनों और कुछ स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह फर्जी एनकाउंटर था और दोनों युवकों, जेपी यादव और बबलू यादव, को उनकी जाति की वजह से निशाना बनाया गया. एनकाउंटर के बाद परिवार और पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया, जिसके चलते विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला. वहीं, पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे और एनकाउंटर के दौरान पुलिस टीम पर लगातार फायरिंग कर रहे थे. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने करीब 24 राउंड गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल बरामद होने की भी बात कही है. फिलहाल, मामले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और घटना की सच्चाई को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं.