विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2019

मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामला: BSP नेता ने दी धमकी- BJP विधायक का सिर लाने वाले को देंगे 50 लाख रुपये

विजय यादव ने ऐलान किया कि अगर साधना सिंह माफी नहीं मांगती हैं तो उन्हें अपने जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है. यादव ने साधना सिंह का सिर कलम करने वाले 50 लाख रुपये इनाम स्वरूप देने की घोषणा भी की.

मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामला: BSP नेता ने दी धमकी- BJP विधायक का सिर लाने वाले को देंगे 50 लाख रुपये
मायावती पर टिप्पणी करने का मामला गरमाया
  • विजय यादव ने दी चेतावनी कहा- जल्दी मांगे माफी
  • बीजेपी विधायक ने की थी टिप्पणी
  • बीजेपी विधायक के खिलाफ प्रदर्शन की भी धमकी
लखनऊ:

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती (Mayawati) पर बीजेपी विधायक साधना सिंह (Sadhana Singh) द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है. बसपा (BSP) समर्थक इस पूरे मामले में साधना सिंह (Sadhana Singh) बगैर किसी देरी की माफी की मांग कर रहे हैं. सोमवार को बसपा (BSP)  समर्थक विजय यादव ने ऐलान किया कि अगर साधना सिंह माफी नहीं मांगती हैं तो उन्हें अपने जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है. यादव ने साधना सिंह (Sadhana Singh) का सिर कलम करने वाले 50 लाख रुपये इनाम स्वरूप देने की घोषणा भी की. विजय यादव ने कहा कि बहनजी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हम दुखी हैं. अगर बीजेपी (BSP) विधायक साधना सिहं (Sadhana Singh) माफी नहीं मांगती हैं तो हम उनके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे और बसपा समर्थकों से पैसे इकट्ठा करके उस शख्स को 50 लाख रुपये देंगे जो साधना सिंह का सिर कलम करके लाएगा.

 

गौरतलब है कि बसपा प्रमुख मायावती की तुलना कथित तौर पर किन्नर से करने संबंधी बयान की निंदा करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोमवार को भाजपा विधायक साधना सिंह को नोटिस जारी कहा था कि वह अपनी इस ‘अनैतिक, अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना' टिप्पणी पर संतोषजनक स्पष्टीकरण दें.आयोग ने साधना सिंह के कथित बयान से जुड़ी खबरों का हवाला देते हुए कहा था कि यह टिप्पणी ‘बेहद आक्रामक, अनैतिक है व यह महिलाओं की गरिमा और सम्मान का अनादर करती है.' उसने कहा था कि आयोग जिम्मेदार पर पर बैठे लोगों की ओर से दिए जाने इस तरह के गैरजिम्मेदाराना बयान की निंदा करता है. महिला आयोग ने कहा था कि भाजपा विधायक नोटिस मिलने के बाद अपने कथित बयान के संदर्भ में आयोग को संतोषजनक स्पष्टीकरण दें. 

यह भी पढ़ें: SP-BSP गठबंधन पर गडकरी का निशाना: BJP मजबूत नहीं तो बुआ के पास भतीजा क्यों गया

ध्यान हो कि उत्तर प्रदेश में मुगलसराय क्षेत्र से भाजपा विधायक साधना सिंह ने चंदौली जिले के करणपुरा गांव में शनिवार को आयोजित किसान कुंभ कार्यक्रम में मायावती को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उन्होंने बसपा प्रमुख का जिक्र करते हुए कहा था कि हमको तो उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ना तो महिला लगती हैं और ना ही पुरुष. इनको तो अपना सम्मान ही समझ में नहीं आता. जिस महिला का इतना बड़ा चीरहरण हुआ लेकिन कुर्सी पाने के लिए उसने अपने सारे सम्मान को बेच दिया. ऐसी महिला मायावती का हम इस कार्यक्रम के माध्यम से तिरस्कार करते हैं.

यह भी पढ़ें: BJP विधायक  ने मायावती पर कर दी ऐसी टिप्पणी कि मचा घमासान, बसपा का पलटवार

साधना ने आरोप लगाया था, "वह महिला नारी जात पर कलंक हैं. जिस महिला की आबरू को भाजपा के नेताओं ने लुटते-लुटते बचाया उसी ने सुख-सुविधा के लिए अपमान को पी लिया. ऐसी महिला तो किन्नर से भी ज्यादा बदतर है. वह ना नर है, ना महिला है, उसकी किस श्रेणी में गिनती करनी है. बयान पर विवाद खड़े होने और चौतरफा आलोचना के बाद साधना ने माफी मांग ली थी.

VIDEO: मायावती को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी.

 

 

 

 

 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mayawati, Sadhana Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com