एएमयू कुलपति तारिक मंसूर
- जिन्ना विवाद पर बोले एएमयू कुलपति
- कहा कई जगह जिन्ना की तस्वीरें
- अब तक किसी ने फिक्र नहीं की
नई दिल्ली:
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में जिन्ना की तस्वीर को लेकर चल रहे विवाद के बीच कुलपति तारिक मंसूर ने कहा है कि, जिन्ना की तस्वीर यहां वर्ष 1938 से है. बांबे हाईकोर्ट और साबरमती आश्रम समेत अन्य कई जगहों पर भी उनकी तस्वीर लगी है, लेकिन अभी तक किसी ने इसकी कोई चिंता नहीं की. यह कोई मुद्दा ही नहीं है. उन्होंने कहा कि, छात्रों के विरोध प्रदर्शन का जिन्ना की तस्वीर से कोई लेना-देना नहीं है. वे उन लोगों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे जो 2 मई को विवि में शांति भंग करने के लिए आए थे. मैंने मुख्य सचिव से मामले में न्यायिक जांच के लिए बात की है.
यह भी पढ़ें : AMU विवाद: बाबा रामदेव बोले- जिन्ना भारत की अखंडता और एकता का आदर्श नहीं हो सकता
गौरतलब है कि, जिन्ना तस्वीर विवाद में बाबा रामदेव भी कूद पड़े हैं. जिन्ना की फोटो विवाद पर बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि जिन्ना भारत की अखंडता और एकता के लिए आदर्श तो हो ही नहीं सकता. बता दें कि बीते कई दिनों से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में जिन्ना की फोटो टंगी होने को लेकर विवाद है. एक गुट जहां फोटो को हटाने पर अमादा है, तो वहीं दूसरा गुट फोटो को हटाए जाने के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि, 'अब मुसलमान तो चित्रों और मूर्तियों में विश्वास नहीं रखते. उनको तो इस बारे में चिंता ही नहीं करनी चाहिए. जिन्ना भारत की अखंडता और एकता के लिए आदर्श तो हो नहीं सकता, पाकिस्तान के लिए शायद हो सकता है.
यह भी पढ़ें : Exclusive: AMU विवाद पर बोले वीसी तारिक मंसूर, जिन्ना की तस्वीर हटाना हमारी जिम्मेवारी नहीं
VIDEO:यूनिवर्सिटी से जिन्ना की तस्वीर हटाने की मांग

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
AMU