अमर सिंह (फाइल फोटो)
मिर्जापुर:
एक दिन पहले ही मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव को निशाना बना चुके पूर्व सपा नेता अमर सिंह ने गुरुवार को आजम खान पर हमला किया. पूर्व समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अमर सिंह ने आजम खान पर जमकर निशाना साधा और उन्हें पापी, दुराचारी और भ्रष्ट तक कह दिया. मिर्जापुर जिले के विंध्याचल मंदिर में गुरुवार को दर्शन करने पहुंचे अमर सिंह ने आजम खान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पता नहीं आजम खान का महिलाओं से क्या बैर है. अमर ने कहा, "आजम खान के इन बयानों को सुन कर मुझे अलाउद्दीन खिलजी याद आता है. और ये दुस्साहसी इतना है कि मुलायम सिंह का जन्मदिवस मनाकर कहता है कि दाऊद इब्राहिम और अबू सलेम ने हमको फंड किया है, जिसको जो करना है कर ले. ये न हिंदू है न मुसलमान है. ये पापी है, दुराचारी है, भ्रष्ट है."
गौरतलब है कि बुधवार को ही अमर सिंह ने कहा था कि वो अब कभी भी समाजवादी पार्टी में नहीं लौटेंगे. उन्होंने कहा था, 'एक बार पिता ने बाहर किया और फिर पुत्र ने. मैं अब वापस जाने की बजाय घर पर बैठना पसंद करूंगा.' सपा सहित राजनीतिक दलों द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए जाने के बारे में सिंह ने कहा था कि यदि सपा-कांग्रेस गठबंधन की जीती सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव हो जाए तो वे अधिकांश हार जाएंगे.'
इससे पहले अमर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की थी. किसानों की कर्ज माफी पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सवाल उठाए जाने पर उन्होंने कहा था कि मौजूदा सरकार की ईमानदारी पर अखिलेश संदेह नहीं कर सकते.
(इनपुट आईएएनएस/आईपीएन से...)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Amar Singh, Azam Khan, Mulayam Singh Yadav, Akhilesh Yadav, PM Narendra Modi, Yogi Adityanath