विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2017

बीजेपी का काम है नफरत फैलाओ, झगड़ा लगाओ, दूसरों को अपमानित करो : अखिलेश यादव

अखिलेश ने कहा कि वह सिर्फ लोगों का ध्यान बंटाने के लिए कभी झाडू उठा लेते हैं तो कभी मास्क पहन लेते हैं।

बीजेपी का काम है नफरत फैलाओ, झगड़ा लगाओ, दूसरों को अपमानित करो : अखिलेश यादव
बीजेपी का काम सिर्फ नफरत फैलाना : अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
  • अखिलेश ने साधा बीजेपी पर निशाना
  • कहा- बीजेपी से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती
  • बोले- बीजेपी पार्टी का काम सिर्फ नफरत फैलाना है
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज बीजेपी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा से कोई उम्मीद नहीं की जा सकती क्योंकि उसका काम सिर्फ नफरत फैलाना है. वह सिर्फ लोगों का ध्यान बंटाने के लिए कभी झाडू उठा लेते हैं तो कभी मास्क पहन लेते हैं.

बीजेपी पर अखिलेश यादव का हमला, कहा- जीएसटी और नोटबंदी का बदला जनता लेगी

अखिलेश ने कहा, 'भाजपा से अब कोई उम्मीद नहीं कर सकते. उसका पहला काम यही है कि नफरत फैलाओ, झगड़ा लगाओ, दूसरों को अपमानित करो.' उन्होंने कहा, '... भाजपा दूसरों पर आरोप लगाती है लेकिन अब पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा का राज है. बड़े शहरों में सबसे ज्यादा मेयर भाजपा के हैं लेकिन पिछले दस पंद्रह साल में कूड़ा नहीं हटा.' उन्होंने कहा कि लोगों का ध्यान बंटाने के लिए कभी नया झाडू आ जाता है तो कभी दस्ताने और मास्क आ जाते हैं.

अखिलेश ने कहा, 'कभी झाडू लगाना और कभी जेब से ओपियम (अफीम) की पुड़िया निकाल देना. इसके अलावा मैं नहीं समझता कि भाजपा की कोई दिशा है.'

प्रदेश की योगी सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि आलू किसानों को कोई पूछने वाला नहीं है. गन्ना किसानों के बकाये का पूरा भुगतान नहीं हो पाया है. ऐसे में इस सरकार से क्या उम्मीद की जाए. अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार ने 23 महीने में एक्सप्रेसवे बनाकर तैयार कर दिया था. अब मौजूदा सरकार की जिम्मेदारी है कि वह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निर्माण शीघ्रता से कराए.

उन्होंने कहा, 'यह सरकार की जिम्मेदारी है. केन्द्र से पैसा मिल जाएगा. नीति आयोग भी सहयोग कर रहा है.... भाजपा कह रही थी कि हम बनारस को जोड़ देंगे. अयोध्या को जोड़ना चाहते थे लेकिन कम से कम शुरूआत तो करें.' सपा प्रमुख ने कहा कि एक्सप्रेसवे बनेगा तो प्रदेश को लाभ होगा. मंडी बनेगी तो किसानों को सही दाम मिलेगा. अमूल और पराग जैसी दूध की डेयरियां खुलेंगी तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था अच्छी होगी. लैपटॉप बंटेंगे तो डिजिटल भारत की दिशा में हम आगे बढ़ेंगे.

Video- सीएम योगी के ताजमहल के दौरे पर अखिलेश यादव का निशाना


बसपा के साथ गठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि हम सभी प्रयास कर रहे हैं कि गठबंधन हो और कोई रास्ता निकले. 'हमारा रिश्ता किसी से खराब नहीं है. हम रिश्ता ठीक करने में सबसे आगे रहते हैं.' कानून व्यवस्था के प्रश्न पर अखिलेश ने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता जानती है कि कानून व्यवस्था के मामले में भाजपा सरकार असफल हो चुकी है.

इनपुट- भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akhilesh Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com