विज्ञापन

2027 चुनाव के लिए आशीर्वाद मिला? जानिए अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात के बाद अखिलेश ने क्या दिया जवाब

अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सरकार ही नहीं चल रही है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले में समाजवादी पार्टी खुलकर उनके पक्ष में खड़ी है.

2027 चुनाव के लिए आशीर्वाद मिला? जानिए अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात के बाद अखिलेश ने क्या दिया जवाब
  • अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से लखनऊ में मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया.
  • अखिलेश यादव ने कहा कि नकली संतों का अंत होने वाला है और उन्होंने गाय सेवा को लेकर कई फैसले लिए थे.
  • अखिलेश यादव ने सरकार को चलाने में असफल बताते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में स्पष्ट रुख अपनाया.
लखनऊ:

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की. लखनऊ में हुई इस मुलाकात के बाद अखिलेश यादव और शंकराचार्य ने सरकार पर निशाना साधा. मंगलवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के “गो प्रतिष्ठा धर्म युद्ध” नाम के कार्यक्रम में अखिलेश यादव नहीं जा सके तो बुधवार को वो अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात करने पहुंच गए. 

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात करने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अब नकली संतो का अंत होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि पूजनीय शंकराचार्य जी से मिलकर उनसे आशीर्वाद और ज्ञान लिया. उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के समय गाय की सेवा को लेकर हम लोगों ने बहुत फैसले लिए थे. भविष्य में भी गाय की सेवा के लिए जो कुछ कर सकते हैं, वह करेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सरकार ही नहीं चल रही है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले में समाजवादी पार्टी खुलकर उनके पक्ष में खड़ी है. माघ मेले में जब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद धरने पर बैठे थे, तब भी अखिलेश यादव में अपना समर्थन देने के लिए उनसे फोन पर बात की थी.

2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भी कोई आशीर्वाद मिला?

इस सवाल पर कि क्या शंकराचार्य से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भी कोई आशीर्वाद मिला है, सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘हम राजनीतिक लोग हैं. आज के समय पर जहां सोशल मीडिया इतना हावी है, हर व्यक्ति कोई ना कोई राजनीतिक अटकल जताने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन पूजनीय शंकराचार्य से मैं आशीर्वाद लेने आया था.''

Latest and Breaking News on NDTV

'सीएम ने कहा था कि जांच होगी. लेकिन अभी तक नहीं हुई'

स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद ने इस मुलाकात के बाद कहा कि सरकार का कोई भी प्रतिनिधि अभी तक उनसे मिलने नहीं आया है. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि अब तक कोई डिप्टी सीएम नहीं आया, शायद वो अपने घर पर मेरा स्वागत करने की सोच रहे होंगे. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की बटुक पूजा पर उन्होंने कहा कि जिन बटुकों पर हमला हुआ था, डिप्टी सीएम उनसे नहीं मिले, बल्कि अन्य बटुकों को अपने घर बुलाया. उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम ने कहा था कि जांच होगी. लेकिन अभी तक नहीं हुई.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि आज का राक्षस वह है जिसने कसाईखाने खोले हैं और राक्षस वह है जो लाशों को कसाईखानों तक पहुंचने में मदद कर रहा है. सीएम योगी को लेकर अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जो राज्य के लिए जिम्मेदार है, उसने अपनी आंखें बंद कर ली हैं और भजन गा रहा है, गोहत्या रोकना उसकी जिम्मेदारी है. उन्होंने (सीएम योगी) ने बस भगवा पहन लिया है और एथिक्स भूल गए हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

स्वामी अविमुकतेशवरानन्द ने घोषणा की है कि वी गोरखपुर से गौ रक्षा यात्रा शुरू करने जा रहे हैं. गोरखपुर से शुरू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बाबा गोरखनाथ की धरती से इसलिए यह गौ रक्षा यात्रा शुरू हो रही है. क्योंकि बाबा गोरखनाथ यह चाहते हैं उनका आशीर्वाद मेरे साथ है तभी उनके पीठ के महंत के खिलाफ में खड़ा हूं.

ये भी पढ़ें :  अब दूध बिकेगा केवल शुद्ध: सरकार की सख्‍ती, यहां से लेना होगा लाइसेंस, पानी, यूरिया या कुछ भी मिलाया तो खैर नहीं!

लेखक के बारे में
img
रनवीर सिंह
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Avimukteshwaranand, Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav–Avimukteshwaranand Meeting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com