विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2020

UP कांग्रेस अध्यक्ष की योगी को चुनौती, कहा- मैं 'आजादी' के नारे लगाता रहूंगा, CM चाहें तो दर्ज कर सकते हैं देशद्रोह का केस

अजय कुमार ने योगी की CAA विरोधियों को दी गई चेतावनी का हवाला दिया कि 'आजादी' के नारे को देशद्रोह माना जाएगा. लल्लू ने कहा, 'मैं भूख और भ्रष्टाचार से आजादी का नारा बुलंद करूंगा. अगर CM चाहें तो मेरे खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर सकते हैं.' 

UP कांग्रेस अध्यक्ष की योगी को चुनौती, कहा- मैं 'आजादी' के नारे लगाता रहूंगा, CM चाहें तो दर्ज कर सकते हैं देशद्रोह का केस
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (फाइल फोटो)
  • 'आजादी' वाले नारे में कांग्रेस अध्यक्ष की सीएम योगी को चुनौती
  • कहा- मैं भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ आजादी के नारे लगाता रहूंगा
  • सीएम योगी ने कहा था कि आजादी का नारा लगाने वाले को देशद्रोह माना जाएगा
मथुरा:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को कार्रवाई करने की चुनौती देते हुए राज्य के कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने रविवार को कहा कि वह 'आजादी' के नारे लगाते रहेंगे. उन्होंने आदित्यनाथ की नागरिकता संशोधन कानून (CAA Protest) विरोधी प्रदर्शनकारियों को दी गई चेतावनी का हवाला दिया कि 'आजादी' के नारे को देशद्रोह माना जाएगा. लल्लू ने कहा, 'मैं भूख और भ्रष्टाचार से आजादी का नारा बुलंद करूंगा. अगर मुख्यमंत्री चाहें तो मेरे खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर सकते हैं.' 

लल्लू ने कहा कि राज्य सरकार उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन वह किसानों और महिलाओं के सामने आने वाली समस्याओं से आजादी के लिए प्रयास जारी रखेंगे. लल्लू ने संशोधित नागरिकता अधिनियम (CAA) को भी असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि यह संविधान के अनुच्छेद 14, 16 और 21 के खिलाफ है.

योगी आदित्यनाथ की सीएए प्रदर्शनकारियों को चेतावनी, 'आज़ादी' के नारे लगाना देशद्रोह माना जाएगा

बता दें, मुख्‍यमंत्री योगी नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा था कि आजादी के नारे लगाना देशद्रोह माना जाएगा और उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. न्‍यूज एजेंसी ANI के अनुसार कानपुर के साकेतनगर स्थित मैदान में CAA के समर्थन में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा था, 'अगर किसी ने प्रदर्शन के नाम पर आजादी के नारे लगाए, इसे देशद्रोह की तरह माना जाएगा और सरकार सख्‍त कार्रवाई करेगी. यह स्‍वीकार नहीं किया जा सकता. लोगों को भारत की मिट्टी से ही भारत के खिलाफ साजिश करने की इजाजत नहीं दी जा सकती.'

VIDEO: खबरों की खबर: 'आजादी के नारे लगाए तो देशद्रोह'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CAA Protest, Yogi Aadityanath, Ajay Kumar Lallu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com