विज्ञापन

पति को नींद की गोलियां खिलाकर सुलाया मौत की नींद, फिर बाथरूम में दफनाया शव; पत्नी ने बताई खौफनाक वजह

उत्तर प्रदेश के आगरा में पत्नी रूबी शर्मा ने शराब पीकर मारपीट करने वाले पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या कर शव बाथरूम में दफना दिया. 45 दिन बाद हुए इस सनसनीखेज खुलासे ने सबको चौंका दिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पति को नींद की गोलियां खिलाकर सुलाया मौत की नींद, फिर बाथरूम में दफनाया शव; पत्नी ने बताई खौफनाक वजह

उत्तर प्रदेश के आगरा के सिकंदरा पुलिस थाना इलाके में पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाने वाली पत्नी रूबी शर्मा ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उसने पति की हत्या की वजह और शव को ठिकाने लगाने का तरीका भी बताया है. आगरा पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी पत्नी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

आगरा के हरिपर्वत सर्किल की एसीपी DSP अमीषा ने बताया कि आरोपी रूबी शर्मा ने पुलिस पूछताछ में पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाने की बात स्वीकार कर ली है. रूबी ने पुलिस को बताया कि पति सुरेंद्र शर्मा शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था, इसलिए उसने आक्रोश में आकर यह खौफनाक कदम उठाया. उसने पति को पहले नींद की 15 से 20 गोलियां खिलाईं, उसके बाद उसकी हत्या कर दी और अकेले ही बाथरूम में उसका शव दफनाकर ऊपर से सीमेंट का पक्का फर्श बनवा दिया. 

agra news wife killed husband buried body inside bathroom reasons revealed

गुमशुदगी की रिपोर्ट और भाई का बढ़ता शक

पुलिस के अनुसार, रूबी ने करीब 45 दिन पहले इस वारदात को अंजाम दिया था. इसके बाद से वह लगातार पति के लापता होने का नाटक करती रही. पड़ोसी और रिश्तेदार जब भी रूबी से सुरेंद्र के बारे में पूछते, तो वह बिना किसी झिझक के कह देती थी कि वे बाहर गए हुए हैं और जल्द ही लौट आएंगे. हर किसी ने उसकी बात पर यकीन भी कर लिया था. लेकिन सुरेंद्र के भाई अनिल शर्मा को किसी अनहोनी की आशंका होने लगी थी. रूबी और सुरेंद्र की दो बेटियां हैं; बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त वे अपनी दादी के साथ ताऊ के घर गई हुई थीं.

इस बीच, अनिल शर्मा और रूबी शर्मा ने ही 26 मई 2026 को आगरा के सिकंदरा थाने में सुरेंद्र की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी. रिपोर्ट में बताया गया कि सुरेंद्र शर्मा 18 मई 2026 से लापता है. इस पर आगरा पुलिस ने जांच शुरू की, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ की. पुलिस और परिजनों ने अपने स्तर पर सुरेंद्र की तलाश तेज कर दी. मामले में नया मोड़ तब आया, जब अनिल शर्मा ने रूबी पर शक जताते हुए कड़ाई से पूछताछ की. शुरुआत में तो वह गुमराह करती रही, लेकिन सख्ती बरतने पर उसने सच उगल दिया.

उसने बताया कि सुरेंद्र का शव घर के बाथरूम के नीचे दफन है और ऊपर से नया प्लास्टर करा दिया गया है. यह सुनते ही मृतक के भाई ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बाथरूम का फर्श तोड़कर शव बरामद किया. तब जाकर हत्या के 45 दिन बाद इस चौंकाने वाले हत्याकांड का खुलासा हुआ और पुलिस ने आरोपी पत्नी रूबी को गिरफ्तार कर लिया.

मजदूर बुलाकर डलवाई मिट्टी, ऐसे छुपाया राज

आगरा पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि सुरेंद्र और रूबी के घर का खर्च सुरेंद्र की मां की पेंशन से चलता था. सुरेंद्र खुद कोई काम नहीं करता था, इसी बात को लेकर पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता था. पड़ोसियों ने बताया कि रूबी के व्यवहार से कभी ऐसा नहीं लगा कि वह ऐसी घटना को अंजाम दे सकती है. वह पति के शव को बाथरूम में दफन कर इतने दिनों तक सामान्य तौर पर पड़ोसियों से मिलती-जुलती रही और हर बार यही कहती रही कि पति कहीं चले गए हैं. अब 3 जून 2026 को घटना का खुलासा होने पर हर कोई हैरान है.

'एनडीटीवी' से बातचीत में आगरा के हरिपर्वत सर्किल की एसीपी अमीषा ने बताया कि सुरेंद्र शराब पीने का आदी था. वह 15-16 मई को राजस्थान में अपने किसी रिश्तेदार के यहां गया था. वहां उसने शराब पीकर झगड़ा किया, जिसकी शिकायत रिश्तेदारों ने फोन पर उसकी पत्नी रूबी से की थी. इसके बाद जब वह घर लौटा, तो रूबी ने उसकी हत्या कर शव को बाथरूम में दफना दिया. दरअसल, घर का वह बाथरूम कच्चा था और वहां पक्का फर्श नहीं बना हुआ था.

पति की हत्या के बाद रूबी ने मजदूरों को बुलाकर पहले घर के बाहर मिट्टी डलवाई. फिर वह खुद बाल्टियों से भरकर उस मिट्टी को बाथरूम में ले गई और शव को गहरे गड्ढे में दफन कर दिया. इसके बाद उसने राजमिस्त्री को बुलाकर बाथरूम में पक्का फर्श बनवा दिया. शव सिर्फ एक-दो दिन पुराना होने के कारण मिस्त्री और मजदूरों को वहां किसी भी तरह की दुर्गंध का अहसास नहीं हुआ, जिससे रूबी का यह खौफनाक राज इतने दिनों तक छुपा रहा. 

यह भी पढ़ें-  IPS केके बिश्नोई ने UP की मिट्टी में मिलाए 7 माफिया, 800 करोड़ की संपत्ति सीज, भाई-बहन बने अफसर, पत्‍नी भी SP

यह भी पढ़ें- आगरा में पत्नी ने पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक करती रही लापता होने का नाटक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agra, Uttar Pradesh, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com