विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2018

आगरा में शख्‍स ने किया मौत का 'फेसबुक लाइव', दोस्‍तों ने की रोकने की कोशिश लेकिन...

उत्‍तर प्रदेश के आगरा में एक युवक ने सेना में नौकरी न लग पाने से परेशान होकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली. युवक ने फेसबुक लाइव के दौरान अपनी मौत को गले लगाया.

Also Read in
आगरा में शख्‍स ने किया मौत का 'फेसबुक लाइव', दोस्‍तों ने की रोकने की कोशिश लेकिन...
मृतक मुन्ना कुमार की फाइल फोटो
  • सेना में नौकरी न लग पाने से परेशान होकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली
  • युवक ने फेसबुक लाइव के दौरान अपनी मौत को गले लगाया
  • वीडियो पर उसके कई दोस्त कमेंट कर उसे रोकने का प्रयास किया
नई दिल्ली:

उत्‍तर प्रदेश के आगरा में एक युवक ने सेना में नौकरी न लग पाने से परेशान होकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली. युवक ने फेसबुक लाइव के दौरान अपनी मौत को गले लगाया. फेसबुक लाइव के दौरान वीडियो पर उसके कई दोस्त कमेंट कर उसे रोकने का प्रयास किया. इस लाइव में फांसी का फंदा लगाने से लेकर मौत तक का वीडियो शामिल है. 

भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh हुई चीटिंग का शिकार, फेसबुक पर यूं सुनाई दर्दभरी आपबीती

यह मामला आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र रेणुका विहार कालोनी का है. बीएससी पास मृतक मुन्ना कुमार 17 साल की उम्र से सेना में नौकरी की तैयारी कर रहा था. सेना में नौकरी का जुनून था लेकिन उम्र की सीमा बीत जाने पर उसे तनाव था. मुन्ना जिंदगी से हार चुका था और अंत में उसने मौत को गले लगाने का फैसला लिया. मरने से पहले मुन्ना ने दो पेज का सुसाइड नोट लिखा है. सुसाइड नोट में उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए पूरा दर्द बयां किया और अंत में जय हिंद लिखा है. 

शख्स रेलवे स्टेशन पर सरेआम कर रहा था मास्टरबेट, महिला ने कर दिया फेसबुक लाइव 

घर में जब लोग सो गए तो उसने आत्‍महत्या की तैयारी शुरू की और उसके बाद उसने फांसी का फंदा बनाकर उसने फेसबुक लाइव किया. मौत का लाइव वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियों में है. घर के लोग मुन्ना कि मौत से सदमे में है. परिजनों का कहना है कि मुन्ना सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहता था. जब उसका सेना में सलेक्शन नहीं हुआ तो उसने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मुन्ना की शव को कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. फेसबुक पर लाइव किए गए वीडियो की भी पुलिस जांच कर रही है.

मुंबई की बारिश में फंसे BJP प्रवक्ता संबित पात्रा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई हाथ में जूता उठाए तस्वीर

हरीपर्वत आगरा के सीओ अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि आज सुबह मुन्ना सिंह का शव मिला है और साथ में एक वीडियो और सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने कहां है कि उसे कुछ काम नहीं मिला उसे विश्वास नहीं रहा अपने ऊपर इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं. 

मृतक का भाई के विकास कुमार ने कहा कि उनकी शुरू से सेना में जाने की इच्छा थी कई बार उन्होने सेना में रनिंग का टेस्ट भी दिया था और उनकी उम्र भी हो गई थी तो इस कारण वो टूट गये थे. करीब 8 साल से वो सेना में ट्राई कर रहे थे वो बीएससी करे हुए थे. 

VIDEO: फ़ेसबुक पर युवाओं की राय
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Agra, Facebook Live, Suicide On Facebook Live, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com