विज्ञापन

आगरा में खूनी खेल: तरबूज तोड़ने पर 13 वर्षीय किशोर की हत्या, पुलिस की गाड़ी घेरी, भारी तनाव

आगरा के बसई जगनेर स्थित सोनी खेड़ा गांव में 13 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी गई. किशोर का शव खेत में खून से लथपथ मिला, जिसके शरीर पर चोट के गहरे निशान थे. बताया जा रहा है कि किशोर अपने ही बटाई वाले खेत से तरबूज तोड़ने गया था, जहां विवाद के चलते उसकी जान ले ली गई.

आगरा में खूनी खेल: तरबूज तोड़ने पर 13 वर्षीय किशोर की हत्या, पुलिस की गाड़ी घेरी, भारी तनाव
  • आगरा के बसई जगनेर क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोर की तरबूज तोड़ने के विवाद में निर्मम हत्या हुई है
  • किशोर का शव गांव के पास खेत में खून से लथपथ पाया गया, जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा
  • हत्या के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश फैल गया और उन्होंने स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज तरबूज तोड़ने के विवाद में एक मासूम की जान ले ली गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है. भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच स्थिति को काबू में करने की कोशिश की जा रही है.

खेत में खून से लथपथ मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

आगरा में एक किशोर की निर्मम हत्या के बाद हंगामा मच गया. किशोर का शव गांव के पास खेत में पड़ा मिला जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. किशोर दोपहर को घर से निकला था पर जब शाम तक वापस घर नहीं पहुंचा तो परिवार ने तलाशना शुरू किया, आस पास परिवार में तलाशा पर किशोर नहीं मिला पर फिर गांव से आगे खेतों की ओर परिवार के कुछ सदस्य गए तो 13 वर्षीय किशोर का शव खून से लथपथ पड़ा मिला, किशोर का शव देख परिवार में कोहराम मच गया. किशोर की निर्मम हत्या की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीण जमा हो गए. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया और स्थिति को देखते हुए कई थानों का फोर्स मौके पर बुलाया गया.

तरबूज तोड़ने का विवाद और रंजिश की आशंका

आगरा के बसई जगनेर क्षेत्र के सोनी खेड़ा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के ही एक 13 वर्षीय किशोर का शव खून लथपथ खेत में पड़ा मिला. जानकारी के अनुसार किशोर दोपहर में घर से निकला था और जब देर शाम तक घर नहीं आया तो परिवार ने तलाश शुरू की और आखिर किशोर का शव मिला, किशोर के शरीर और चेहरे पर घाव के निशान थे.

आरोप लगाया गया है कि किशोर खेत से तरबूज तोड़ने गया था जिसके चलते उसकी हत्या कर दी गई, जानकारी के अनुसार किशोर के पिता ने खेत बटाई पर दिया था और उसी खेत से किशोर तरबूज तोड़ने गया था जिसके बाद उसका शव मिला. परिवार और ग्रामीणों में घटना के बाद से खासा आक्रोश देखने को मिला है. ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक के खिलाफ भी नारेबाजी की है. मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार भी पहुंच गए.

पुलिस की कार्रवाई और ग्रामीणों का जबरदस्त आक्रोश

ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता देख मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंच गया, जब पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लिया तो ग्रामीण पुलिस की गाड़ी के सामने आ गए, पुलिस ने लोगों को समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

आगरा के बसई जगनेर क्षेत्र में हुई किशोर की हत्या के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को संभाला. ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया जिनसे पूछताछ की जा रही है. इस घटना पर डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया कि किशोर की हत्या की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पुलिस बल पहुंच गया, किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, दो लोगों को हिरासत में लिया गया है आगे की जांच पड़ताल की जा रही है.

यह भी पढ़ें- मेरी आंखों के सामने पत्‍नी...जबलपुर क्रूज हादसे में ज‍िंदा बचे शख्‍स ने बताया उस खौफनाक पल क्‍या कुछ हुआ?

यह भी पढ़ें - आर्मी ने रातों-रात बना दी थी 'सड़क'... जबलपुर बरगी डैम क्रूज हादसे के रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन की इनसाइड स्‍टोरी

यह भी पढ़ें - गम और आंसुओं का सैलाब.. जबलपुर बोट हादसे में इस रोती लड़की की तस्वीर झकझोर रही है

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com