विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi Wicket: वैभव सूर्यवंशी को काइल जैमीसन ने मारा बोल्ड, 15 साल के बैटर को आउट कर गेंदबाज ने खोया आपा, ऐसे मनाया जश्न

 Vaibhav Sooryavanshi Vs Kyle Jamieson : इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है. आरआर की कोशिश सवाई मानसिंह स्टेडियम में जारी इस मैच को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल करने की होगी.

Vaibhav Sooryavanshi Wicket: वैभव सूर्यवंशी को काइल जैमीसन ने मारा बोल्ड, 15 साल के बैटर को आउट कर गेंदबाज ने खोया आपा, ऐसे मनाया जश्न
RR vs DC, IPL 2026:  Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी 4 रन बनाकर आउट

Kyle Jamison infront of a 15 year old Vaibhav Suryavanshi:आईपीएल 2026 के 43वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के युवा दिग्गज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचने से चूक गए. दिल्ली के खिलाफ मैच में जेमीसन के खिलाफ वैभव ने पहली ही गेंद पर चौका लगाया. लेकिन इसके बाद अगली गेंद पर जो हुआ उसने फैन्स को निराश कर दिया. काइल जैमीसन ने उन्हें अपनी खतरनाक यॉर्कर पर बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखा दी. यह एक ऐसी गेंद थी जिसके लिए वैभव पूरी तरह से तैयार नजर नहीं आए, 

एक छक्के से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूके

टी-20 क्रिकेट में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज कीरोन पोलार्ड के नाम था., जिन्होंने 843 गेंदों में यह कारनामा किया है. अब वैभव ने 513 गेंद खेले हैं और 99 छक्के लगाए हैं.  

Latest and Breaking News on NDTV

काइल जैमीसन का जश्न वायरल, गेंदबाज ने खोया आपा

काइल जैमीसन ने वैभव को तीसरे स्टंप की लाइन में शानदार य़ॉर्कर फेंकी, वैभव ने बल्ला नीचे लाने की कोशिश की लेकिन गेंद ने बल्ले का हल्का सा किनारा लिया और स्टंप में जा  लगी.  वैभव सूर्यवंशी चार रन बनाकर आउट. इसके बाद काइल जैमीसन की खुशी सातवें आसमान पर थी. काइल जैमीसन ने ताली बजाकर इस विकेट का जश्न मनाया तो वहीं, वैभव सूर्यवंशी निराश होकर पेविलयन जाते नजर आए. वहीं, काइल जैमीसन के जश्न को लेकर सोशल मीडिया पर बातें शुरू हो गई है. फैन्स काइल जैमीसन की ओर से इस तरह से जश्न मनाने की आलोचना कर रहे हैं. लोगों का मानना है कि भले ही वैभव सभी गेंदबाजों के खिलाफ धमाका करते हैं लेकिन है तो वह 15 साल का ही, ऐसे में इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव लेने वाले गेंदबाज को इस तरह से जश्न नहीं मनाना चाहिए था. 

अब बदले की बारी

लेकिन वैभव सूर्यवंशी बदला लेने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने प्रफुल्ल हिंगे के खिलाफ भी ऐसा ही किया था. याद हो कि जब प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव को आउट किया था तो गेंदबाज ने भरपूर अंदाज में  इसका जश्वन मनाया था लेकिन जब अगले मैच में प्रफुल्ल हिंगे का सामना वैभव से हुआ तो 15 साल के बल्लेबाज ने उनके एक ही ओवर में 4 छक्के लगाकर अपना बदला ले लिया था. ऐसे मे ंफैन्स को उम्मीद है कि अगले मैच में काइल जैमीसन के साथ भी वैभव वैसा ही कमाल करेंगे. 

मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क कंधे की चोट से उबरने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सत्र का अपना पहला मैच खेलने के लिए तैयार हैं. मेजबान टीम के लिए कलाई के स्पिनर रवि बिश्नोई ने यश राज पुंजा की जगह टीम में वापसी की है. 

मैच से पहले क्रीज पर जाकर ध्यान लगाते हैं वैभव

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी की एक आदत फैन्स को खूब पसंद आ रही है. दरअसल, मैच से पहले वैभव क्रीज पर जाते हैं और बैठकर थोड़ी देर कर ध्यान लगाते हैं .वैभव हर मैच से पहले ऐसा करते हैं. 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव और टी नटराजन

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर और ब्रजेश शर्मा

ये भी पढ़ें- क्रिकेट के लीजेंड ने 3 ओवर में ठोका था तूफानी शतक, 18 मिनट में आई रनों की सुनामी, यकीन करना हो गया था मुश्किल

लेखक के बारे में
img
विशाल कुमार
Chief Sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Cricket, Kyle Jamieson, Indian Premier League 2026, Delhi Capitals, Rajasthan Royals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com