बाबरी मस्जिद मामले में जमानत मिलने के बाद पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा.
- आकांक्षा है कि अयोध्या में राम लला का एक भव्य मंदिर बने
- बाबरी मस्जिद विध्वंस के मामले में जमानत मंजूर
- मौत की सजा भी स्वीकार करने के लिए तैयार
लखनऊ:
बाबरी मस्जिद विध्वंस के मामले में जमानत मंजूर होने के कुछ ही देर बाद भाजपा के पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने भरोसा जताया कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा. वेदांती ने दोहराया कि उन्होंने बाबरी मस्जिद का गुंबद ढहाया था.
वेदांती ने कहा, ‘‘मैं पहले ही कह चुका हूं, मैं उन लोगों में एक था जिन्होंने मस्जिद का गुंबद ढहाया था...’’ उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यदि मुझे मौत की सजा सुनाई गई या उम्र कैद दी गई तो मैं उसे स्वीकार करने के लिए तैयार हूं. मेरी आकांक्षा है कि अयोध्या में राम लला का एक भव्य मंदिर बने.’’
(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Babri Demolition Case, Ramvilas Vedanti, Bail, Ayodhya, Ayodhya Ram Mandir, UP