विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2017

बारिश में पेड़ गिरने से वकील की गयी जान, सिपाही हुआ घायल

पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि कल शाम बारिश के दौरान वकील रजनीश मिश्रा व सिपाही राजीव एक पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी पेड़ उनपर गिर गया

बारिश में पेड़ गिरने से वकील की गयी जान, सिपाही हुआ घायल
बारिश के कारण पेड़ गिरने से वकील की मौत, सिपाही घायल
  • लखनऊ के आशियाना इलाके की बात
  • बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े थे दोनो व्यक्ति
  • सिपाही रीजीव का इलाज चल रहा है
लखनऊ: शहर के आशियाना इलाके में भारी बारिश के कारण एक पेड़ गिरने से एक वकील की मौत हो गयी जबकि एक सिपाही घायल हो गया. पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि कल शाम बारिश के दौरान वकील रजनीश मिश्रा व सिपाही राजीव एक पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी पेड़ उनपर गिर गया.

आसपास के लोगों ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां वकील मिश्रा को मृत घोषित कर दिया गया जबकि राजीव का इलाज चल रहा है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tree Fall, Heavy Rain, Lucknow, Tree
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com