विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2019

यूपी: 70 साल की बीमार बुजुर्ग महिला से 27 साल के युवक ने किया रेप, घर में अकेला देख वारदात को दिया अंजाम

पीड़िता पहले से ही बीमार है. उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

यूपी: 70 साल की बीमार बुजुर्ग महिला से 27 साल के युवक ने किया रेप, घर में अकेला देख वारदात को दिया अंजाम
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • वारदात के वक्त शराब पी रखी थी आरोपी ने
  • पहले से ही शादीशुदा और दो बच्चों का बाप है आरोपी
  • घटना के वक्त घर पर अकेली थी पीड़िता
सोनभद्र:

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रविवार देर रात 70 वर्षीय महिला के साथ नशे की हालत में उसके एक पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने आरोपी राम किशन (27) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है. बता दें, पीड़िता पहले से ही बीमार है. उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं राम किशन एक पेंटर के तौर पर काम करता है. वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म) और 457 व अन्य के तहत मामला दर्ज किया गया है.

एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, बलात्कार कर भागे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

अनपरा पुलिस स्टेशन के एसएचओ शैलेश कुमार राय ने कहा कि घटना तब हुई, जब महिला घर में अकेली थीं और परिजन घर से बाहर गए हुए थे. उसके पड़ोस में रहने वाले रामकिशन ने उस शाम शराब पी थी और वृद्ध महिला को घर में अकेला पाकर उनके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया.

VIDEO: हॉट टॉपिक: महिला सुरक्षा पर हम कितने संजीदा?

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonbhadr News, UP Police, Rape Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com