विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2025

यूपी के अमेठी में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, कई घायल

पुलिस के अनुसार ये हादसा सुबह-सुबह हुआ है. घटना के समय एंबुलेंस लखनऊ से गाजीपुर जा रही थी. इस दौरान एक्सप्रेस वे पर एंबुलेंस ने पिकअप वैन को टक्कर मार दी.

यूपी के अमेठी में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, कई घायल
इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है
अमेठी:

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में रविवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ये हादसा एंबुलेंस और पिकअप वैन के बीच हुई टक्कर से हुई है. पुलिस के अनुसार जिस समय ये टक्कर हुई उस दौरान एंबुलेंस में 6 लोग सवार थे. पांच की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि ये हादसा लखनऊ से गाजीपुर की तरफ जाते समय हुआ है. 

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि इस एंबुलेंस में एक शव को लेकर जाया जा रहा था. इसी दौरान एंबुलेंस ने पिकअप वैन को पीछे से टक्कर मार दी. घटना में घायल हुए लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Road Accident, Five Died In Road Accident In UP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com