विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2019

उत्तर प्रदेश के महोबा में मोटरसाइकिल में लगी आग, तीन लोग जिंदा जले

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सटे महोबा जिले के कबरई कस्बे में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक में घुस गई जिससे उसमें आग लग गयी और एक बच्चे सहित तीन लोग जिंदा जल गए.

उत्तर प्रदेश के महोबा में मोटरसाइकिल में लगी आग, तीन लोग जिंदा जले
फाइल फोटो
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से सटे महोबा जिले के कबरई कस्बे में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक में घुस गई जिससे उसमें आग लग गयी और एक बच्चे सहित तीन लोग जिंदा जल गए. सदर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) जटाशंकर राव ने रविवार को बताया की कबरई कस्बे का राजीव नगर निवासी अनिल प्रजापति (25) अपने चार साल के बेटे और साथी बिज्जू (17) के साथ मोटरसाइकिल में सवार होकर हमीरपुर जिले के रीवन गांव से अपने घर वापस लौट रहा था. तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर कबरई कस्बे में ताज क्रशर प्लांट के पास महोबा की तरफ से आ रहे ट्रक में सामने से घुस गई.

दिल्ली के अलीपुर स्थित टाटा मोटर के शोरूम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

उन्होंने बताया कि टक्कर लगने से मोटरसाइकिल की पेट्रोल की टंकी फट गई और उसमें आग लग गयी, जिससे मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग जिंदा जल गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग की मदद से आग बुझाई और जले हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. आंशिक रूप से जले ट्रक और पूर्णरूप से जली मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया है. मोटरसाइकिल सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। घटना की जांच की जा रही है. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh News, Bike Caught Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com