विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2017

रायबरेली बॉयलर विस्फोट : मरने वालों की संख्या दो दर्जन से पार, राहुल गांधी ने कहा- हरसंभव मदद करेंगे

राहुल गांधी ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

रायबरेली बॉयलर विस्फोट : मरने वालों की संख्या दो दर्जन से पार, राहुल गांधी ने कहा- हरसंभव मदद करेंगे
रायबरेली बॉयलर विस्फोट : मरने वालों की संख्या दो दर्जन पार
  • एनटीपीसी के संयत्र में विस्फोट में मरने वालों की संख्या 22
  • 60 लोगों का इलाज जारी
  • राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने मदद का भरोसा दिलाया
रायबरेली: रायबरेली जिले के उंचाहार स्थित राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के संयंत्र में बॉयलर फटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गयी है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डी. के. सिंह ने बताया कि बॉयलर फटने से कल रात छह और लोगों की मौत के साथ इस हादसे में मरने वालों की संख्या 26 हो गई है. कल तक 16 लोगों के मरने की पुष्टि हुई थी.

यूपी के रायबरेली में NTPC प्लांट में भीषण हादसा

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल करीब 60 लोगों का जिला अस्पताल तथा लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में इलाज किया जा रहा है. इस बीच, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी घायलों का हालचाल लेने के लिए रायबरेली पहुंच रहे हैं. उन्होंने गुजरात से रवानगी के वक्त संवाददाताओं से बातचीत में घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

रायबरेली से सांसद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ऊंचाहार में हुए हादसे पर गहरा दुख जाहिर करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह पीड़ितों की हर संभव सहायता करें. इस समय मॉरिशस की तीन दिवसीय यात्रा पर गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है.

साथ ही गंभीर रूप से घायलों को पचास-पचास हजार रुपये तथा अन्य घायलों को पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये आर्थिक मदद की घोषणा भी की है.

VIDEO- रायबरेली के ऊंचाहार के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा


मालूम हो कि ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी के 500 मेगावाट क्षमता वाले संयंत्र का बॉयलर कल शाम फट जाने से बड़ी संख्या में मजदूर घायल हो गए थे। उनमें से अब तक 22 की मौत की पुष्टि हुई है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raibareli, Boiler Pipe Explosion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com