गर्मियों में बिजली का बिल ज्यादा आता है तो ज्यादातर लोग इसके लिए एसी-कूलर और फ्रिज के इस्तेमाल को जिम्मेदार मानते हैं. हालांकि उन्हें नहीं पता रोजाना इस्तेमाल होने वाले छोटे इलेक्ट्रॉनिक के सामान और खुद से होने वाली गलतियां बिजली बिल का बोझ बढ़ने का बड़ा कारण होता है. इसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं सोचते हैं कि छोटी सी लापरवाही उनके बिजली बिल को रोज बढ़ा रही होती है. इसके साथ आपके पास पुराने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बिजली खूब कंजप्शन करती है, जिसके बारे में आपको पता भी नहीं चलता है. जिसके बिजली का बिल आप सालों भर भरते रहते हैं.
आप बड़ी चीजें तो बिजली बिल के डर से ऑफ रखते हैं लेकिन छोटी चीजों को भूल जाते है. अगर आप रोजमर्रा की 5 छोटी गलतियों को ठीक कर लें तो आपके पूरे साल का बिजली बिल कम हो सकता है.
आपके घर में चार्जर का स्विच हमेशा रहता है ऑन
आपके घर में रोजाना आपके चार्जर का स्विच हमेशा ऑन होता है. इसमें मोबाइल चार्जर से लेकर लैपटॉप चार्जर और कई मशीन होते हैं. आप चार्ज से मोबाइल, लैपटॉप तो हटा लेते हैं लेकिन जल्दी में चार्जर का स्विच ऑफ करना भूल जाते हैं. जो धीरे-धीरे बिजली का बिल बढ़ाता रहता है. रात में मॉस्किटो मशीन का स्विच ऑन करते हैं लेकिन यह सुबह और दोपहर तक ऑन रहता है जो धीरे-धीरे काफी बिजली कंजप्शन कर लेती है.
टीवी केवल रिमोर्ट से करते हैं बंद
ज्यादातर लोग घर में टीवी ऑफ करने के नाम पर केवल रिमोट से बंद कर छोड़ देते हैं. जबकि आपकी टीवी में लाइट ऑन रहती है. जो धीरे-धीरे बिजली लेती रहती है. ऐसे में आप हमेशा टीवी की लाइन का स्विच ऑफ जरूर करें.
पुरानी फ्रिज का इस्तेमाल
काफी लोग पुरानी फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं. जो काफी बिजली लेती है. फ्रिज हमेशा ऑन रहता है ऐसे में आपको कम बिजली कंजप्शन करने वाली फ्रिज का इस्तेमाल करना चाहिए. वहीं आपके फ्रिज का डोर खुला रह जाता है तो फ्रिज को ठंडा करने के लिए कंप्रेशर ज्यादा मेहनत करती है और बिजली खाती है.
पुराने बल्ब और ट्यूबलाइट का इस्तेमाल
काफी लोग घर में पुरानी ट्यूबलाइट और पुराने CFL बल्ब का इस्तेमाल करते हैं. जबकि नई LED लाइट रोशनी भी ज्यादा देती है और बिजली भी कम खाती है. अगर बिजली बिल कम करना है तो आपको अपने घर के बल्ब को बदल देना चाहिए.
दिनभर चालू रहने वाली छोटी-छोटी चीजें
घर में ऐसी कई चीजें है जो दिनभर चालू रहती है. छोटी-छोटी चीजें जैसे वाई-फाई, स्मार्ट स्पीकर जैसी चीजें हमेशा ऑन रहती है. आप घर से बाहर भी जाते हैं तो इसका स्विच ऑफ नहीं करते हैं. आपके RO भी हमेशा ऑन रहता है. आप इसे टैंक भरने के बाद बंद कर सकते हैं.
यह भी पढ़ेंः बाइक-कार के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस से आपको क्या-क्या मिलता है फायदा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं