विज्ञापन

बंद पड़ा था फ्लैट, 3 महीने में आया 21 हजार का बिजली बिल.... भरेगा कौन, कहां करें शिकायत

क्या आपका मकान सालों से बंद है, लेकिन फिर भी अनुमान से ज्यादा बिजली का बिल आता है? अगर हां, तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी स्टेप्स फॉलो करने चाहिए. यहां जानते हैं इस बारे में-

बंद पड़ा था फ्लैट, 3 महीने में आया 21 हजार का बिजली बिल.... भरेगा कौन, कहां करें शिकायत
Wrong electricity bill complaint : बंद पड़े मकान में ज्यादा बिजली बिल आए, तो क्या करें?

यमुना सिटी की 22D सोसायटी में एक बंद फ्लैट का 3 महीने का बिजली बिल 20-21 हजार रुपये आने से कंज्यूमर मनोज परेशान हैं. उनका कहना है कि फ्लैट में कोई नहीं रहता, फिर भी इतना अधिक बिल भेज दिया गया. हालांकि, यह परेशानी सिर्फ मनोज तक सीमित नहीं है. देशभर में ऐसे कई मामले सामने आते हैं, जहां लंबे समय से बंद पड़े घरों या फ्लैटों के नाम पर हजारों, यहां तक कि लाखों रुपये के बिजली बिल जारी हो जाते हैं. 

ऐसे में कंज्यूमर के सामने सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर इस समस्या का समाधान कैसे निकाला जाए. अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. बिजली बिल में गड़बड़ी की शिकायत करने और उसे ठीक कराने के लिए कुछ सामान्य से प्रोसेस फॉलो किए जाते हैं, जिसकी मदद से आपकी परेशानी का हल जल्द से जल्द हो सकता है. यहां जानते हैं गलत या असामान्य बिजली बिल आने पर कंज्यूमर के पास क्या अधिकार हैं और उसे कौन-कौन से कदम उठाने चाहिए.

क्या है आपके पास अधिकार?

अगर आपका बिजली बिल ज्यादा आ गया है, तो आपके पास इसकी शिकायत करने का अधिकार है. वहीं, आप विभाग से रिक्वेस्ट कर सकते हैं कि जबतक बिल संशोधित नहीं हो जाता, तब तक बिल कनेक्शन न काटा जाए.

कैसे कर सकते हैं ज्यादा बिजली बिल आने की शिकायत?

अगर आपका घर काफी लंबे समय से बंद पड़ा है और बिना रीडिंग के ज्यादा बिल जा रहा है, तो इस स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि कुछ स्टेप्स फॉलो करें-

  • सबसे पहले स्थानीय बिजली विभाग को कॉल करके या फिर ऑफिस जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराएं. 
  • मीटर की रीडिंग और उसकी फोटो खींच लें. 
  • इसके बाद रीडिंग को पिछले बिलों से मिलाकर चेक करें. 
  • अगर आपको रीडिंग में किसी तरह का फर्क दिख रहा है, तो फौरन मीटर की जांच तकराएं.
  • इसके लिए 'मीटर टेस्टिंग' के लिए एक एप्लीकेशन दें. 
  • एप्लीकेशन मिलने के बाद बिजली विभाग इसकी जांच करना शुरू करता है.

आपके पास कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स होने हैं जरूरी?

अगर आपका बिल काफी ज्यादा आया है या फिर आपका घर बंद है, फिर भी बिजली बिल ज्यादा आता है, तो ऐसी स्थिति में आपके पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए, जैसे-

  • सबसे पहले अपने पास पुराना बिजली का बिल रखें, जिसमें पिछले महिलों की खपत की जानकारी हो.
  • इसके साथ ह वर्तमान की मीटर रीडिंग की फोटो खींच लें. 
  • बिजली विभाग को दिया एप्लीकेशन, जिसमें बताया गया हो कि मकान बंद था या फिर बिजली इस्तेमाल न होने पर भी बिल ज्यादा आया है.

ध्यान रखें कि अगर आपका बिलजी बिल गलत आया है, तो इसका भुगतान न करें. इसे ठीक कराने के बाद ही बिजली बिल भरें. अपना बिजली का कनेक्शन सुरक्षित रखने के लिए  बिजली विभाग से बात करें कि बिल ठीक नहीं है और बिजली न काटने का रिक्वेस्ट करें. इसके बाद जब बिल ठीक हो जाए, तो बिल भरें.

ये भी पढ़ें - AC-Cooler नहीं, आपकी रोजाना 5 गलतियां बढ़ा रहा हजारों रुपये का बिजली बिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yamuna City Property Boom, Electricty Bill, Electricty, Electricty Department, Electricty Minstry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com