Reasons Your Refrigerator is Not Cooling: गर्मी का मौसम आते ही घर में फ्रिज की अहमियत और बढ़ जाती है. ठंडा पानी, फल, दूध, सब्जियां और बाकी खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज का सही तरीके से काम करना बहुत जरूरी होता है. लेकिन कई बार लोग शिकायत करते हैं कि फ्रिज चालू तो है, लेकिन सही तरीके से कूलिंग नहीं कर रहा. अगर आपके घर का फ्रिज भी ठंडा नहीं कर रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कई बार छोटी-छोटी वजहों से यह समस्या होती है, जिन्हें घर पर ही चेक किया जा सकता है. आइए जानते हैं फ्रिज की कूलिंग कम होने के 6 बड़े कारण-
गलत जगह रखा फ्रिज
फ्रिज को हमेशा ऐसी जगह रखना चाहिए जहां हवा का सही बहाव हो. अगर फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर रखा गया है या बहुत गर्म जगह पर रखा गया है, तो उसकी कूलिंग प्रभावित हो सकती है. ऐसे में फ्रिज के पीछे और किनारों पर थोड़ी जगह जरूर रखें.
जरूरत से ज्यादा सामान भर देनाअगर आप फ्रिज में बहुत ज्यादा सामान भर देते हैं, तो भी आपके फ्रिज में ठीक से कूलिंग नहीं होगी. एक साथ बहुत सारा सामान रखने से ठंडी हवा पूरे फ्रिज में सही तरीके से नहीं पहुंच पाती है. ऐसे में कोशिश करें कि एयर वेंट के सामने ज्यादा सामान न रखें और फ्रिज को व्यवस्थित रखें.
कंडेंसर कॉइल गंदी होनाअगर फ्रिज के पीछे लगी कंडेंसर कॉइल में धूल, गंदगी या जाले जमने लगे हैं, तो भी कूलिंग कम हो सकती है. समय-समय पर इसकी सफाई करना जरूरी है.
फ्रिज का बराबर लेवल पर न होनाअगर फ्रिज टेढ़ा या असमान जगह पर रखा है, तो भी इसकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है. फ्रिज को हमेशा समतल जगह पर रखें.
डोर गैस्केट खराब होनाफ्रिज के दरवाजे के किनारों पर लगी रबर सील अगर गंदी, फटी या ढीली हो जाए, तो ठंडी हवा बाहर निकलने लगती है. इससे फ्रिज सही तरीके से कूलिंग नहीं कर पाता.
तापमान सेटिंग गलत होनाइन सब से अलग कई बार गलती से फ्रिज का तापमान बदल जाता है. बेहतर कूलिंग के लिए फ्रिज का तापमान 35°F से 38°F यानी लगभग 1.5°C से 3°C के बीच होना चाहिए. वहीं, फ्रीजर का तापमान 0°F यानी करीब -18°C रखना बेहतर माना जाता है.
इन बातों का भी रखें ध्यानफ्रिज का दरवाजा बार-बार खोलने से बचें. साथ ही गर्म खाना सीधे फ्रिज में न रखें. इससे मशीन पर दबाव बढ़ता है और कूलिंग प्रभावित हो सकती है.
इस तरह छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप फ्रिज की लाइफ बढ़ा सकते हैं और बेहतर कूलिंग पा सकते हैं.
यह भी पढ़ें- छत पर काले रंग की टंकी है तो आज ही कर लें ये काम, भीषण गर्मी में भी टंकी से आएगा ठंडा पानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं