WhatsApp अपने यूजर्स के लिए डिजिटल लाइफ को और भी आसान बनाने जा रहा है. अब आपको अपना मोबाइल रिचार्ज करने के लिए अलग-अलग ऐप्स के बीच चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि व्हाट्सएप सीधे ऐप के जरिए ही मोबाइल रिचार्ज का फीचर शुरू करने जा रहा है. इस नए अपडेट के साथ, चैटिंग करते-करते ही आप कुछ आसान स्टेप्स में फोन रिचार्ज कर सकेंगे. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
यह भी पढ़ें: Delhi Traffic Alert: दिल्ली के इन इलाकों में 3 दिन रहेगा जाम, निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
PayU के साथ पार्टनरशिप
WhatsApp के का ये नया फीचर पेमेंट कंपनी PayU के साथ पार्टनरशिप में लाया गया है. इसके जरिए आप अपने नंबर के साथ-साथ अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को मोबाइल रिचार्ज आसानी से कर सकेंगे. यह फीचर धीरे-धीरे Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है और आने वाले कुछ हफ्तों में यह सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा.
यूजर्स के लिए कैसे होगा मददगार?
WhatsApp का ये नया फीचर रिलायंस जियो (Reliance Jio), भारती एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea VI) जैसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर्स के प्रीपेड कनेक्शन को सपोर्ट करती है. इसके साथ ही यूजर उपलब्ध रिचार्ज प्लान देख सकते हैं, अपनी पसंद का प्लान चुन सकते हैं और कुछ आसान स्टेप्स में पेमेंट पूरा कर सकते हैं. पेमेंट के लिए UPI, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड जैसे ऑप्शन मौजूद हैं.

WhatsApp पर ₹ का आइकन
इस नए फीचर को यूजर्स के लिए आसान बनाने के लिए ऐप के होम स्क्रीन पर एक नया ₹ आइकन भी जोड़ा है. यह आइकन पेमेंट, रिचार्ज और अन्य सर्विस के लिए एक ही जगह से आसान पहुंच देता है. इस आइकन के जरिए यूजर जल्दी से UPI पेमेंट, WhatsApp पर उपलब्ध मेट्रो टिकट बुकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं.
कैसे करें रिचार्ज?
- WhatsApp की होम स्क्रीन पर दिख रहे ₹ आइकन पर टैप करें.
- Mobile Prepaid Recharge ऑप्शन चुनें.
- जिसका रिचार्ज करना है वो नंबर सेलेक्ट करें.
- टेलीकॉम ऑपरेटर की कन्फर्म करें.
- उपलब्ध रिचार्ज प्लान देखें और अपना प्लान चुनें.
- पेमेंट ऑप्शन चुनें (UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड)
- सभी डिटेल्स चेक करें और पेमेंट कन्फर्म करें.
यह भी पढ़ें: FASTag एनुअल पास बेचने वाली फर्जी वेबसाइट से रहें सावधान! NHAI ने लोगों के लिए जारी की चेतावनी, जान लें काम की बात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं