विज्ञापन

रामेश्वरम-कन्याकुमारी घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग? IRCTC का ये टूर पैकेज रहेगा बेस्ट, जानिए कीमत समेत पूरी डिटेल्स

IRCTC ने 'दिव्य दक्षिण यात्रा विद अरुणाचलम' नाम से एक टूर पैकेज की शुरुआत की है. ये टूर 8 रात और 9 दिन का रहेगा जिसमें दक्षिण भारत के प्रमुख मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे. इस टूर पैकेज की कीमत 15,600 रुपये से शुरू होती है.

रामेश्वरम-कन्याकुमारी घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग? IRCTC का ये टूर पैकेज रहेगा बेस्ट, जानिए कीमत समेत पूरी डिटेल्स
दिव्य दक्षिण यात्रा विद अरुणाचलम टूर पैकेज
X/ @IR_BharatGaurav

अगर आप आने वाले दिनों में दक्षिण भारत में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए मददगार हो सकती है. IRCTC ने 'दिव्य दक्षिण यात्रा विद अरुणाचलम' नाम से एक खास टूर पैकेज शुरू किया है, जिसे भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए चलाया जाएगा. इस सफर में 2AC, 3AC और स्लीपर क्लास में उपलब्ध होगी. मुख्य रूप से इस 9 दिन के टूर में लोगों को अरुणाचलम (तिरुवन्नामलई), चिदंबरम, त्रिची, तंजावुर, रामेश्वरम, मदुरै और कन्याकुमारी जैसे कुल 7 प्रमुख धार्मिक स्थानों के दर्शन कराए जाएंगे. ऐसे में रामेश्वरम-कन्याकुमारी घूमने वाले लोगों के लिए ये टूर पैकेज बेस्ट रह सकता है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

दिव्य दक्षिण यात्रा विद अरुणाचलम टूर पैकेज

IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम 'दिव्य दक्षिण यात्रा विद अरुणाचलम' है जो 8 रात, 9 दिन का है. इस यात्रा की शुरुआत 20 जुलाई से होगी. इस टूर पैकेज का कोड SCZBG-63 है. इसमें कुल 702 सीट हैं जिसमें 160 स्लीपर, 3AC की 490 और 2AC की 52 सीटें हैं. ये टूर सिकंदराबाद से शुरू होगा. साथ ही यात्री सिकंदराबाद, चारलापल्ली, जंगांव, काज़ीपेट, वारंगल, महबूबाबाद, खम्मम, माधिरा, विजयवाड़ा, तेनाली, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर और रेनिगुंटा स्टेशन से चढ़ सकते हैं और उतर सकते हैं.

क्या है कीमत?

IRCTC के इस टूर पैकेज की कीमत की बात करें तो स्लीपर क्लास के लिए कीमत 15,600 रुपये, 3AC के लिए 23,100 रुपये और 2AC के लिए 29,500 रुपये प्रति एडल्ट है. वहीं, 5 से 11 के बच्चों के लिए टूर पैकेज की कीमत स्लीपर के लिए 14,600 रुपये, 3AC के लिए 21,900 रुपये और 2AC के लिए 28,100 रुपये है.

इन मंदिरों के कराए जाएंगे दर्शन

इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत के कई प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे, जिनमें तिरुवन्नामलई का अरुणाचलम मंदिर, चिदंबरम का नटराज मंदिर, त्रिची का श्री रंगनाथस्वामी मंदिर, तंजावुर का बृहदेश्वर मंदिर, रामेश्वरम का रामनाथस्वामी मंदिर, मदुरई का मीनाक्षी अम्मन मंदिर और कन्याकुमारी में रॉक मेमोरियल और कुमारी अम्मन मंदिर शामिल हैं.

यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

इस टूर पैकेज में यात्रियों को नाश्ता, दोपहर का लंच और रात का डिनर. इसके साथ ही यात्रियों के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा भी शामिल है. यात्रा के दौरान प्रोफेशनल और सहायक टूर एस्कॉर्ट्स उपलब्ध रहेंगे.

टूर पैकेज की पूरा जानकारी पाने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utility News, IRCTC Tour Package
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height