Delhi Traffic Alert: दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर है. अगर आप 23 से 25 अप्रैल के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी इलाके में आने-जाने वाले हैं, तो यहां आपको भारी जाम देखने को मिल सकता है. इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने हाल ही में अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.
क्यों रहेगा जाम?
दरअसल, 23 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे से रात 08:00 बजे तक हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में MECCA-2026 का आयोजन हो रहा है. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है, जिससे दिल्ली यूनिवर्सिटी और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है.
किन इलाकों में लग सकता है जाम?ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, जरूरत पड़ने पर-
- सेंट स्टीफेंस कॉलेज रेड लाइट
- क्रांति चौक
- पटेल चेस्ट
- मॉल रोड और उससे जुड़े रास्ते
- MCD चौक और
- मल्कागंज चौक इलाकों में डायवर्जन या ट्रैफिक कंट्रोल किया जा सकता है.
इन जगहों पर गाड़ियों की आवाजाही को नियंत्रित या डायवर्ट किया जा सकता है. हालांकि, इमरजेंसी वाहनों को छूट दी जाएगी.
लोगों के लिए जरूरी सलाहट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों को इन रास्तों पर जाने से बचने की सलाह दी है. इसके अलावा सुझाव दिया गया है कि सड़क किनारे गाड़ी पार्क न करें, घर से निकलने से पहले अपना रूट प्लान कर लें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें.
यहां से लें ट्रैफिक की लेटेस्ट अपडेटDelhi Traffic Police advisory in view of MECCA-2026 at Hindu College from 23rd to 25th April 2026 (10:00 AM–08:00 PM).
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) April 23, 2026
Heavy traffic congestion is expected around Delhi University area. Diversions may be in place near key junctions.
Commuters are advised to plan their journey… pic.twitter.com/mzalAyzbX6
ट्रैफिक की ताजा अपडेट के लिए आप दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की- वेबसाइट: traffic.delhipolice.gov.in पर जा सकते हैं. इससे अलग व्हाट्सएप नंबर 8750871493 पर संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 1095 / 011-25844444 पर कॉल कर भी जानकारी ले सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं