विज्ञापन

Tele-Law Service: टेली-लॉ सेवा क्या है? घर बैठे पाएं मुफ्त कानूनी सलाह, बस एक कॉल पर

Tele-Law Service: टेली‑लॉ भारत सरकार की एक डिजिटल पहल है, जिसका उद्देश्य लोगों को मुकदमे से पहले कानूनी सलाह आसानी से उपलब्ध कराना है. यह खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों और कमजोर वर्गों के लोगों की मदद के लिए शुरू की गई थी.

Tele-Law Service: टेली-लॉ सेवा क्या है? घर बैठे पाएं मुफ्त कानूनी सलाह, बस एक कॉल पर
टेली-लॉ सेवा क्या है?
file photo

आज के समय में कानूनी जानकारी होना बहुत जरूरी है, लेकिन हर व्यक्ति वकील तक आसानी से नहीं पहुंच पाता. इसी समस्या को दूर करने के लिए Department of Justice ने टेली-लॉ सेवा शुरू की है. इस सेवा के जरिए आप घर बैठे फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से विशेषज्ञ वकीलों से मुफ्त कानूनी सलाह ले सकते हैं. इस योजना का उद्देश्य लोगों को आसानी से और सस्ती कानूनी सहायता उपलब्ध कराना, खासकर उन लोगों को जो दूर‑दराज इलाकों में रहते हैं. चलिए आपको बताते हैं क्या है टेली-लॉ सेवा? किन मामलों में मिल सकती है सलाह?  कैसे ले पाएंगे मदद?

यह भी पढ़ें:- Credit Card होल्डर की मौत हो जाए तो कौन चुकाएगा क्रेडिट कार्ड का बिल, जानिए क्या कहते हैं नियम

टेली-लॉ सेवा क्या है?

टेली‑लॉ भारत सरकार की एक डिजिटल पहल है, जिसका उद्देश्य लोगों को मुकदमे से पहले कानूनी सलाह (pre-litigation legal advice) आसानी से उपलब्ध कराना है. यह खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों और कमजोर वर्गों के लोगों की मदद के लिए शुरू की गई थी. यह योजना 2017 में कानून मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय ने मिलकर शुरू की थी.

टेली‑लॉ कैसे काम करता है?

इसमें लोगों को वीडियो कॉल और फोन कॉल के जरिए वकीलों से जोड़ दिया जाता है. सरकार द्वारा चुने गए पैनल के वकील लोगों की कानूनी समस्याओं पर सलाह देते हैं. इस तरह बिना कोर्ट जाए और बिना ज्यादा खर्च के, लोग सही कानूनी मार्गदर्शन पा सकते हैं.

टेली‑लॉ सेवा की मुख्य विशेषताएं

यह सेवा देशभर में मौजूद कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के जरिए उपलब्ध है. ये CSC हर गांव या ग्राम पंचायत लेवल पर होते हैं, जिससे ग्रामीण लोग आसानी से कानूनी सलाह ले सकें.

मोबाइल ऐप

लोग अपने मोबाइल फोन से भी टेली‑लॉ सेवा ले सकते हैं. Tele-Law Mobile App (Android और iOS) पर उपलब्ध है. यह ऐप 22 निर्धारित भाषाओं में चलता है.

पूरी तरह मुफ्त सेवा

यह सेवा सभी नागरिकों के लिए पूरी तरह मुफ्त है. पहले जिन लोगों को LSA Act के तहत मुफ्त कानूनी सहायता नहीं मिलती थी, उनसे 30 का शुल्क लिया जाता था, लेकिन अब यह सेवा सभी के लिए पूरी तरह निःशुल्क है.

किन मामलों में मिलेगी वकीलों से सलाह

वकीलों के पैनल से लगभग 20 मिनट की सलाह दी जाती है. वकील आपकी समस्या के आधार पर सही कानूनी मार्गदर्शन देते हैं. आप परिवार से जुड़े मामले, दहेज, तलाक, घरेलू हिंसा, महिलाओं, बच्चों और बुज़ुर्गों के भरण‑पोषण के मामले, न्यूनतम वेतन, समान काम का समान वेतन, मातृत्व लाभ, जमीन‑जायदाद के विवाद, FIR दर्ज करने की प्रक्रिया और SC/ST अत्याचार के मामले आदि.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com