नौकरी करने वालों की सैलरी से हर महीने PF का पैसा कटता है, यह पैसा भविष्य के लिए जमा होता है. जो रिटायरमेंट के वक्त कर्मचारी को एकमुश्त दिया जाता है. लेकिन पुराने कुछ कर्मचारी ऐसे भी है जो EPF खे लिए पात्र थे लेकिन किसी कारण से वह इस सिस्टम में जुड़ नहीं सके. लेकिन ऐसे लोगों के लिए अब बड़ी खुशखबरी है. क्योंकि EPFO ने पुराने पात्र कर्मचारियों के लिए EPF सिस्टम में जोड़ने के लिए अहम कदम उठाया है. EPFO ने इसके लिए Employess Enrolment Campaign (EEC) 2026 अभियान शुरू किया है.
क्या है EEC?
EPFO ने एक अभियान शुरू किया है जिसका नाम है EEC, इसके तहत ऐसे कर्मचारियों के लिए जरूरी कदम उठाया गया है जो EPF सिस्टम के लिए पात्र होते हुए भी उनका PF अकाउंट नहीं बनाया गया. ऐसे में EPF सिस्टम में शामिल करने के लिए Employess Enrolment Campaign (EEC) 2026 अभियान शुरू किया है. अगर आप भी EPF सिस्टम के लिए पात्र थे और सैलरी से PF नहीं काटा गया तो अब इंप्लॉयर इस अभियान के जरिए पुराने रिकॉर्ड की कमियों को सुधारेंगे और पात्र कर्मचारियों को EPF में शामिल किया जाएगा. इस अभियान को 31 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा.
कर्मचारियों को मिलेगी राहत
इस अभियान में कर्मचारियों को बड़ा फायदा होने वाला है. क्योंकि जिन कर्मचारियों की सैलरी से PF नहीं काटा गया था तो अब EEC अभियान के तहत पात्र कर्मचारी से रकम नहीं ली जाएगी. यानी कर्मचारियों को पुराने PF योगदान के पैसे खुद नहीं देने होंगे. हालांकि अभियान के तहत पुरानी देनदारी को माफ नहीं किया जाएगा. इस अभियान में केवल उन कर्मचारियों को लाभ मिलेगा जो 1 अप्रैल 2009 से 31 मार्च 2026 के बीच EPF पात्र होते हुए भी PF नहीं बना. वहीं कर्मचारियों का तय अवधि के दौरान ही EPF के लिए पात्र होना जरूरी है. वहीं पात्र कर्मचारियों को पेंशन, इंश्योरेंस और PF जैसे फायदे भी मिल सकते हैं.
कौन इसमें नहीं होगा शामिल
इस अभियान वह लोग शामिल नहीं हो सकते जो कर्मचारी कंपनी में काम नहीं कर रहे हैं. अगर कोई व्यक्ति अब EPF में शामिल है तो यह उनके लिए अभियान नहीं है. यह अभियान केवल पात्र EPF कर्मचारियों के लिए जो छूट गए थे.
यह भी पढ़ेंः 8th Pay Commission: 39 साल पुराने नियम से पेंशनर्स को हो रहा नुकसान, जानें कम्यूटेड पेंशन का नियम और कैलकुलेशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं